कैबिनेट की कुर्सी से Facebook War तक, सुधीर शर्मा और सुंदर ठाकुर में तकरार

by

 दोनों विधायकों की पोस्ट के बाद हिमाचल की सियासत में चर्चाएं तेज

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की चर्चाओं के बीच कांग्रेस और भाजपा के दो विधायकों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग तेज हो गई है। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर फेसबुक पोस्ट के जरिए एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। दोनों के बीच शुरू हुई सियासी तकरार अब व्यक्तिगत टिप्पणियों तक पहुंच गई है।

सुधीर शर्मा ने कांग्रेस के दिल्ली दौरे पर कसा तंज

विवाद की शुरुआत भाजपा विधायक सुधीर शर्मा की फेसबुक पोस्ट से हुई। उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दौरे पर तंज कसते हुए लिखा— “हिमाचल कांग्रेस ने दिल्ली में किया ‘सुंदरकांड’…”

सुधीर शर्मा की इस टिप्पणी पर कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने पलटवार किया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा— “धर्मशाला के पंडित जी, सुंदरकांड तो घर-परिवार की समृद्धि के लिए है, पर आपने तो दूसरों के घर-परिवार में कांड कर रखे हैं।”

सुंदर के जवाब के बाद सुधीर का पलटवार

सुंदर सिंह ठाकुर की तीखी टिप्पणी के बाद मामला और गरमा गया। सुधीर शर्मा ने एक और फेसबुक पोस्ट के जरिए पलटवार करते हुए लिखा— “कुल्लू रेव पार्टी के होस्ट और गेस्ट सूची सार्वजनिक हो जाए? #सुंदरकांड?”

सुधीर शर्मा की इस पोस्ट को कुल्लू में सामने आए रेव पार्टी प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी मुद्दे को आधार बनाकर उन्होंने सत्तारूढ़ कांग्रेस के स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर पर राजनीतिक निशाना साधा है।

कैबिनेट फेरबदल की चर्चाओं के बीच क्यों बढ़ी तकरार?

दोनों विधायकों के बीच यह बयानबाजी ऐसे समय में सामने आई है, जब हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार और फेरबदल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। कांग्रेस के कई नेता दिल्ली पहुंचे थे और पार्टी हाईकमान के स्तर पर बैठकों को लेकर चर्चाएं चल रही थीं।

सुंदर सिंह ठाकुर लंबे समय से मंत्री पद के संभावित दावेदारों में चर्चा में रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी सार्वजनिक मंचों पर कई बार उनका उल्लेख कर चुके हैं। ऐसे में सुधीर शर्मा की टिप्पणी को राजनीतिक हलकों में इसी संभावित मंत्रिमंडल विस्तार की पृष्ठभ

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षक स्कूलों में रंग-बिरंगी कपड़े और जींस, टी शर्ट पहन कर नहीं आ सकेंगे , ड्रेस कोड को लेकर निर्देश जारी

एएम नाथ।  शिमला। राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षक अब जीन्स, टी शर्ट, रंग बिरंगी पोशाक पहन कर आने पर रोक लगा दी है। शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 26 केंद्रीय विद्यालय संचालित…. 6 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की योजना : डॉ. राजीव भारद्वाज

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हिमाचल में 26,505 किमी सड़क और 147 पुल स्वीकृत, कांगड़ा में 3558 किमी सड़क निर्माण : डॉ. राजीव भारद्वाज एएम नाथ । शिमला :  भाजपा नेता एवं सांसद डॉ....
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

वायु सेना के लड़ाकू जहाजों से गूंजायमान होगा सुजानपुर का आसमां : 10 मार्च को सूर्य किरण एरोबैटिक टीम (स्काट) दिखाएगी हैरतअंगेज करतब

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने प्रशासनिक और सैनिक स्कूल के अधिकारियों के साथ की बैठक एएम नाथ। सुजानपुर 29 जनवरी। भारतीय वायु सेना पहली बार हिमाचल प्रदेश में एक अदभुत एयर शो करने जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ कार्यक्रम को बनाया जाएगा यादगार: जगत नेगी

धर्मशाला, 07 दिसंबर। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का एक साल कार्यक्रम को यादगार बनाया जाएगा इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस बाबत वीरवार को उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!