दिल्ली में मजदूर प्रतिरोध के लिए हिमाचल से हजारों मजदूर होंगे लामबंद : सीटू

by

एक दिसंबर को रामलीला मैदान से संसद व इंडिया गेट की ओर प्रस्तावित मार्च; चार श्रम संहिताओं की वापसी और 42 हजार रुपये न्यूनतम वेतन समेत कई मांगें

शिमला। श्रमिक संगठन सीटू ने एक दिसंबर को दिल्ली में होने वाले मजदूर प्रतिरोध कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश से हजारों मजदूरों को लामबंद करने का निर्णय लिया है। सीटू ने देशभर से कम से कम एक लाख वॉलंटियर्स को दिल्ली में जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

रविवार को सीटू शिमला जिला कमेटी की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने की, जबकि महासचिव अमित ने तैयारियों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि एक दिसंबर को देश के विभिन्न राज्यों से मजदूर लाल झंडों के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान से संसद और इंडिया गेट की ओर मार्च प्रस्तावित है। उन्होंने इसे मजदूर आंदोलन के संघर्ष के नए चरण की शुरुआत बताया।

बेरोजगारी और महंगाई को लेकर केंद्र पर निशाना

सीटू नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इन नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक असमानता और रोजगार की असुरक्षा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्षों के बाद मजदूरों ने जो अधिकार हासिल किए थे, उन्हें कमजोर किया जा रहा है।

सीटू ने चार श्रम संहिताओं का विरोध करते हुए कहा कि इनके लागू होने से श्रमिकों की स्थिति और अधिक असुरक्षित होगी। संगठन ने ट्रेड यूनियन गतिविधियों और हड़ताल के अधिकार को सीमित करने के किसी भी प्रयास का विरोध किया।

30 नवंबर की रात तक दिल्ली पहुंचने का आह्वान

सीटू ने हिमाचल प्रदेश के मजदूरों से 30 नवंबर की रात तक दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है। संगठन के मुताबिक एक दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे मार्च शुरू किया जाएगा। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मजदूरों को तीन दिसंबर की शाम से पहले वापसी की योजना नहीं बनाने को कहा गया है।

42 हजार न्यूनतम वेतन और 21 हजार पेंशन की मांग

सीटू की प्रमुख मांगों में चार श्रम संहिताओं को वापस लेना, 45वें और 46वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू करना तथा सभी मजदूरों के लिए 42 हजार रुपये न्यूनतम वेतन और 21 हजार रुपये सार्वभौमिक न्यूनतम पेंशन सुनिश्चित करना शामिल है।

इसके अलावा संगठन ने रिक्त सरकारी पदों को भरने, ठेका मजदूरों को नियमित करने, समान काम के लिए समान वेतन देने, श्रमिक सुरक्षा मजबूत करने और ट्रेड यूनियन अधिकारों की रक्षा करने की मांग उठाई है।

सीटू ने जल, जंगल और जमीन पर जनता के अधिकार सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

हिमाचल में व्यापक अभियान चलाने का फैसला

सीटू ने कहा कि दिल्ली मार्च को लेकर हिमाचल प्रदेश में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, उद्योगों, निर्माण क्षेत्र, परिवहन, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनवाड़ी, आशा वर्कर्स, आउटसोर्सिंग, ठेका श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों से संपर्क कर उन्हें दिल्ली कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लामबंद किया जाएगा।

संगठन नेताओं ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर संघर्ष को और व्यापक किया जाएगा तथा दिल्ली का एक दिसंबर का कार्यक्रम इस आंदोलन को नई दिशा देने का काम करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना के निजी विद्यालयों को स्कूल समय निर्धारण में छूट : जिला दंडाधिकारी जतिन लाल द्वारा आदेश जारी

ऊना, 10 जुलाई। जिला ऊना के निजी विद्यालयों के लिए पूर्व में निर्धारित विद्यालय समय-सारिणी में आंशिक संशोधन किया गया है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना जतिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन विभाग की टीम ने किए 6 गिरफ्तार : गिलहरी के सात पंजे, 278 गिदड़ सिंग्गी, अन्य जीवों के 90 से अधिक नाखून, सांप की त्वचा, कुछ हड्डियां, 50 मांस के टुकड़े व गोह के नौ पंजे बरामद :

चंबा :   संरक्षित वन्य जीवों के अंगों की तस्करी मामले में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। आरोपितों के ठिकानों से भारी मात्रा में वन्य जीवों के अंग बरामद हुए हैं।  वन विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास खंड कार्यालय पट्टा में नियंत्रण कक्ष स्थापित

पट्टा मेहलोग, 25 अप्रैल (तारा) : विकास खंड पट्टा मेहलोग में आदर्श आचार संहिता से सम्बंधित शिकायतें प्राप्त करने एवं इनके निपटारे के लिए कार्यालय रिटर्निंग अधिकारी (पंच)एवं खंड विकास अधिकारी पट्टा जिला सोलन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काली फिल्म व काले शीशों वाले वाहनों पर बद्दी पुलिस की सख़्त कार्रवाई

बीबीएन, 7 फरवरी (तारा) : सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बद्दी पुलिस द्वारा वाहनों के शीशों पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों...
Translate »
error: Content is protected !!