पाकिस्तान से हेरोइन तस्करी पर शिकंजा, अब फार्मास्यूटिकल ड्रग्स बनी पंजाब की नई चुनौती

by

पंजाब पुलिस का दावा- 2025 से अब तक 11.54 लाख नशीली गोलियां-कैप्सूल बरामद; 80 हजार गिरफ्तारियां, 486 ड्रोन जब्त और 336 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

चंडीगढ़। पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए पंजाब में होने वाली नशा तस्करी पर सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती का असर दिखाई देने लगा है। पंजाब पुलिस के अनुसार सीमा पार से ड्रोन के जरिए होने वाली हेरोइन तस्करी पर बहुस्तरीय कार्रवाई के चलते राज्य में हेरोइन की उपलब्धता में तेजी से कमी आई है। इसके साथ ही अब नशे के कारोबार में एक नई चुनौती सामने आ रही है और वह है फार्मास्यूटिकल ड्रग्स की बढ़ती तस्करी और खपत।

पंजाब पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पहले पाकिस्तान से लगती सीमा के जरिए बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ पंजाब में पहुंचते थे, लेकिन सीमा पर एंटी-ड्रोन तकनीक, बीएसएफ के साथ तालमेल और खुफिया कार्रवाई तेज होने के बाद तस्करों ने अपना तरीका बदलना शुरू कर दिया है।

9 एंटी-ड्रोन सिस्टम की तैनाती

पंजाब पुलिस द्वारा सीमा क्षेत्रों में कुल 9 एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किए जा रहे हैं। इनमें तीन ‘बाज की आंख’ सिस्टम अमृतसर, तरन तारन और फिरोजपुर में पहले से काम कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार ये सिस्टम संदिग्ध ड्रोन का पता लगाने के साथ उन्हें जाम करने में सक्षम हैं।

इसके अलावा लंबे समय तक काम करने वाले मोबाइल ड्रोन डिटेक्शन प्लेटफॉर्म ‘ड्रोन सेंस डी200 प्रो’ की तीन यूनिटें सीमावर्ती जिलों में तैनात की गई हैं। इनके माध्यम से ड्रोन गतिविधियों की जानकारी हासिल कर पुलिस को तेजी से कार्रवाई करने में मदद मिल रही है।

जमीनी स्तर पर त्वरित कार्रवाई के लिए 147 पुलिस कर्मचारियों और 52 ड्रोन रिस्पांस टीमों (डीआरटी) को तैनात किया गया है। ये टीमें बीएसएफ के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही हैं।

गांवों की निगरानी में जुटीं विलेज डिफेंस कमेटियां

पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में विलेज डिफेंस कमेटियों (वीडीसी) को भी ड्रोन रिस्पांस टीमों के साथ जोड़ा है। इन समितियों के सदस्यों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और पुलिस को सूचना देने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

पुलिस के मुताबिक सीमावर्ती गांवों में स्थानीय लोगों की सतर्कता को सुरक्षा व्यवस्था का अहम हिस्सा बनाया गया है।

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान में 80 हजार गिरफ्तारियां

पंजाब पुलिस के अनुसार 1 मार्च 2025 से अब तक करीब 80 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कार्रवाई के दौरान 486 ड्रोन बरामद किए गए हैं।

नशा तस्करी के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने के लिए वित्तीय जांच पर भी जोर दिया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अब तक 336 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है।

ड्रोन की सूचना और बरामदगी को प्रोत्साहित करने के लिए इना

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

27 साल की युवती से 19 साल के युवक ने 13 दिन तक दुष्कर्म किया : आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

पटियाला : पटियाला मे स्तय 27 वर्षीय युवती से 19 वर्ष के युवक द्वारा पटियाला में बहन को मिलाने के बहाने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ले जाकर वहां 13 दिन तक दुष्कर्म करने के...
article-image
पंजाब

डा. राजकुमार और विधायक डा. ईशांक के प्रयासों से 2.90 करोड़ की लागत से लिंक सड़कों का काम शुरू

चब्बेवाल में 6 लिंक सड़कों की फिरनियों को सीमेंट-कंक्रीट से पक्का किया जाएगा होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में 6 लिंक सड़कों की फिरनियों को सीमेंट-कंक्रीट से पक्का करने का काम शुरू...
article-image
Uncategorized , पंजाब

अविनाश राय खन्ना की बदौलत जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा पूरी करने का सपना हुआ साकार : जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा के लिए चेक किया भेंट

अविनाश राय खन्ना की बदौलत जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा पूरी करने का सपना हुआ साकार जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा के लिए चेक भेंट किय गढ़शंकर, 26 जून : गढ़शंकर क्षेत्र...
article-image
पंजाब

महिला की बेरहमी से हत्या, बेसबॉल बैट से पीटा फिर मारी 2 गोलियां; ऑटो चालक भी घायल

पटियाला । पटियाला जिले के पातड़ां में पुराने बस स्टैंड के पास बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने एक महिला पर पहले बेसबॉल बैट से हमला किया...
Translate »
error: Content is protected !!