रामपुर में तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
एएम नाथ। शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रामपुर में आयोजित हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता के विजेताओं, प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी। 11 से 13 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न वन सर्कलों से एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता के पीछे समर्पण, कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को बेहतर नहीं बनाते, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, दृढ़ संकल्प और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जैसे गुणों का भी विकास करते हैं।
उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की भी सराहना की और कहा कि प्रत्येक प्रतिभागी अपनी प्रतिबद्धता और खेल भावना के लिए प्रशंसा का पात्र है। इस प्रकार के आयोजन कर्मचारियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और टीम भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग प्रदेश की समृद्ध वन संपदा के संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वन एवं जैव विविधता संरक्षण में विभागीय कर्मचारियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए आयोजित खेल गतिविधियां उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ उनमें एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करती हैं।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने और कर्मचारियों व युवाओं को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। नियमित रूप से खेलों में भाग लेने से शारीरिक फिटनेस बेहतर होती है, तनाव कम होता है और कार्यक्षमता में भी सुधार आता है।
प्रतियोगिता में हमीरपुर वन सर्कल ने ओवरऑल चैंपियन का खित
