जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्टसमैन (सिविल) के भरे जाएंगे 7 पद

by

17 सितंबर तक रोजगार कार्यालय में अपना नाम पंजीकृत/अद्यतन करवाना करें सुनिश्चित

एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी चम्बा, जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल शक्ति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जूनियर ड्राफ्टसमैन (सिविल) के 7 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इन पदों में सामान्य वर्ग के 3, सामान्य ईडब्ल्यूएस का 1, सामान्य आईआरडीपी का 1, अनुसूचित जाति का 1 तथा अनुसूचित जाति बीपीएल का 1 पद शामिल है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त पदों एवं श्रेणियों के पात्र अभ्यार्थी, जिन्होंने अभी तक अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत अथवा अद्यतन नहीं करवाया है, वे 17 सितम्बर, 2026 तक अपना पंजीकरण/अद्यतन सुनिश्चित करें। अभ्यार्थियों का रोजगार पंजीकरण एवं वैधता वर्तमान तिथि तक अद्यतन होना आवश्यक है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी संबंधित रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीवी टीकाकरण के लिए मिशन मोड में कार्य करें डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश  एएम नाथ। हमीरपुर 28 अप्रैल। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिला के सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की को नशीले पाउडर का बनाया आदी : घोड़ों का इंजेक्शन देकर करता रहा रेप

कानपुर में जिम ट्रेनर द्वारा की गई एकता गुप्ता नामक महिला की हत्या के बाद एक और जिम ट्रेनर का कारनामा सामने आया है. बता दें कि इस घटना में अर्जुन सिंह नामक जिम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर जिले में भी खुलेगा मोटे अनाज का खरीद केंद्र : हेमराज बैरवा

डीसी ने अधिकारियों को दिए उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के निर्देश हमीरपुर 15 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा है कि जिला हमीरपुर में मोटे अनाज की खरीद के लिए एक खरीद केंद्र खोला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 जन्म भी आपको नहीं मिलूंगी- सुसाइड नोट में माता-पिता को लिखा : 9वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

एएम नाथ। शिमला : रामपुर में सतलुज नदी से रविवार शाम को 15 साल की लड़की का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान ब्रो के समीप के एक गांव निवासी पायल पुत्री दिउणू...
Translate »
error: Content is protected !!