प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई ने छोड़ा अकाली दल :अकाली दल को भाजपा का झटका, पूर्व मेजर भूपिंदर सिंह भाजपा में शामिल

by

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कराया भाजपा में शामिल

चंडीगढ़। पंजाब में गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई और पूर्व मेजर भूपिंदर सिंह अकाली दल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भूपिंदर सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई। भूपिंदर सिंह इससे पहले प्रकाश सिंह बादल के राजनीतिक सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं।

जून में नायब सैनी ने की थी मुलाकात

भूपिंदर सिंह इसी वर्ष जून में उस समय भी चर्चा में आए थे, जब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर उनका हालचाल जानने पहुंचे थे। उस समय भूपिंदर सिंह की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था।

मुलाकात के बाद भूपिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि मनप्रीत सिंह बादल उनसे तीन बार मिलने आए थे, जबकि सुखबीर सिंह बादल के परिवार की ओर से उस समय कोई उनसे मिलने नहीं आया था। हालांकि, बाद में सुखबीर सिंह बादल भी उनके घर पहुंचे थे।

भूपिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने को पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब पंजाब में आगामी राजनीतिक समीकरणों और भाजपा-अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं जारी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिख्स फॉर जस्टिस पर 5 साल का प्रतिबंध बरकरार, देश तोड़ने की साजिशों का खुलासा

दिल्ली हाई कोर्ट के ट्राइब्यूनल ने खालिस्तानी आतंकी संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ पर लगाए गए 5 साल के प्रतिबंध को बरकरार रखा है. यह प्रतिबंध केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लगाया गया था, जिसे अब...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने रेल मंत्री के समक्ष उठाया नंगल ओवरब्रिज का मुद्दा, ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग को भी जारी रखने की अपील की

नंगल 6 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली में एक विशेष मुलाकात के दौरान नंगल में रेलवे ओवरब्रिज बनने के...
article-image
पंजाब

नगर निगम होशियारपुर ने 8961 लाख रुपए का वार्षिक बजट किया पारित

शहर के विकास कार्यों को मिलेगी गति: मेयर सुरिंदर कुमार होशियारपुर, 26 मार्च : मेयर सुरिंदर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम होशियारपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 8961.00 लाख...
Translate »
error: Content is protected !!