सीएचसी बीनेवाल में मेडिकल कैंप, 313 मरीजों की जांच : विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को दिया परामर्श, 17 पात्र लाभार्थियों के बनाए यूडीआईडी कार्ड : एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार

by

गढ़शंकर। लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कम्युनिटी हेल्थ केंद्र (सीएचसी) बीनेवाल में विशेष मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस कैंप का नेतृत्व एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार ने किया।

कैंप में आंखों, हड्डियों, ईएनटी, सर्जरी, मनोचिकित्सा और आईक्यू काउंसलिंग से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सेवाएं दीं। इस दौरान क्षेत्र से पहुंचे 313 मरीजों की जांच की गई। डॉक्टरों ने मरीजों की स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा आगे की जांच और उपचार के संबंध में जानकारी उपलब्ध करवाई।

मेडिकल कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ उठाया। कैंप के दौरान 17 पात्र लाभार्थियों के यूडीआईडी कार्ड भी बनाए गए।

एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार ने कहा कि ऐसे कैंपों का उद्देश्य लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर के अस्पतालों का रुख न करना पड़े। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए इस प्रकार के कैंप भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

SHO को आप विधायक ने गालियां निकाली : किसी ने कर ली वीडियो रिकॉर्ड और बाद में वीडियो हो गई वायरल

अमृतसर : आम आदमी पार्टी  के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल का ट्रैफिक जाम देखकर पारा चढ़ गया। इसके बाद उन्होंने एसएचओ को गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दी और धालीवाल अपनी गाड़ी से उतरे...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ मेडिकल अधिकारियों के साथ डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने की विशेष बैठक

गढ़शंकर, 1 जून : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं गढ़शंकर के विधायक सरदार जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ मेडिकल अधिकारियों के...
article-image
पंजाब

सुखपाल खैहरा जेल से बाहर निकले, पुलिस ने किया गिरफ्तार, कपूरथला की अदालत में पेश, एक दिन का रिमांड

कपूरथला : नशा तस्करी मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद भी कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब पुलिस ने उन्हें एक अन्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब

20 फरवरी तक का अल्टीमेटम : दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अधिकारियों को घेरा, बढ़ सकती मुसीबत

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार कमेटी ने पंजाब सरकार को कड़ा संदेश भेजते हुए उन्हें 20 फरवरी 2026 तक अपनी स्थिति स्पष्ट करने का अंतिम मौका दिया है। यह मामला दिल्ली की...
Translate »
error: Content is protected !!