नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर तक

by

एएम नाथ। चम्बा : जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में लैटरल एंट्री चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है।
नवोदय विद्यालय समिति के संयुक्त आयुक्त (कार्मिक) नयन किशोर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक प्रवेश परीक्षा से संबंधित जानकारी व्यापक रूप से पहुंचाई जाए, ताकि पात्र विद्यार्थी समय पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकें।
कक्षा 9वीं के लिए आवेदन cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 तथा कक्षा 11वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।
नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 9वीं एवं 11वीं की लैटरल एंट्री चयन परीक्षा 10 अप्रैल, 2027 को आयोजित की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पायलट सहित 7 लोगों की मौत : केदारनाथ में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, गौरीकुंड में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

केदारनाथ : उत्तराखंड के केदारनाथ में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक हादसा गौरीकुंड क्षेत्र के आसपास हुआ है। हादसे में हेलीकॉप्‍टर में सवार पायलट सहित सभी 7 लोगों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करोना कॉल ने दी नौकरी एचएमपीबी वायरस ने की घर भेजने की तैयारी

करोना कॉल ने दी नौकरी एचएमपीबी वायरस ने की घर भेजने की तैयार चंबा मेडिकल कॉलेज में एचएमपीबी से निपटने की तैयारी के बीच आदेश जारी होने के बाद पीएसए प्लांट हुए बंदए एम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्राइविंग टेस्ट के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर लोगों को किया : जागरूक हरोली के कांगड़ मैदान में आयोजित हुआ वाहन पासिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 जनवरी। हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में बुधवार को आयोजित ड्राइविंग टेस्ट एवं वाहन पासिंग प्रक्रिया के दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धोखाधड़ी से निपटने के लिए कदम उठाने के दिए निर्देश: सरकारी योजनाओं में ऋण आवेदनों की समय पर मंजूरी दें बैंक : महेंद्र पाल गुर्जर

रोहित भदसाली।  ऊना, 10 अक्तूबर। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बैंकों को सरकारी योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों की समय पर मंजूरी देने और बैंकिंग प्रणाली में हो रही धोखाधड़ी से निपटने के...
Translate »
error: Content is protected !!