कांगड़ा में 12वीं के 17 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, कमरे में बंद मिला शव

by

मां खाना बना रही थी, छात्र कमरे में गया और अंदर से लगा ली कुंडी; खिड़की से देखा तो फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

एएम नाथ। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा शहर से सटे एक गांव में 17 वर्षीय 12वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के समय उसकी मां घर में खाना बना रही थी।

जानकारी के अनुसार, छात्र कमरे में गया और अंदर से कुंडी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसकी मां और भाई ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो छात्र फंदे से लटका हुआ था।

परिजनों ने दरवाजा खोलकर छात्र को नीचे उतारा और तत्काल डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी कांगड़ा राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों ने किसी व्यक्ति पर संदेह जताने से इनकार किया है। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण परिजनों को भी पता नहीं है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में 7,248 ट्रक चालकों के लाइसेंस रद्द : ट्रक ड्राइवरों के लिए सड़क पर ही अंग्रेजी का टेस्ट अनिवार्य

अमेरिका में पंजाबी ट्रक ड्राइवरों के लिए अब अंग्रेजी भाषा सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। फेडरल मोटर कॅरिअर सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (एफएमसीएसए) ने नए नियम लागू करते हुए 7,248 ट्रक चालकों के लाइसेंस रद्द...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डोभाल का दो टूक : युद्ध नहीं चाहता भारत…ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से स्पष्ट कहा – ‘आतंक के खिलाफ कार्रवाई जरूरी थी

नई दिल्ली ।  भारत-पाकिस्तान के मध्य युद्धविराम की घोषणा के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच शनिवार देर रात अहम टेलीफोनिक वार्ता हुई। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण, किसान भवन में आयोजित हुई चुनावी रिहर्सल

एएम नाथ। बिलासपुर, 22 मई: पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2026 के तहत विकासखंड सदर, बिलासपुर में मतदान प्रक्रिया को सुचारू एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से किसान भवन बिलासपुर में पीठासीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुई तबाही से जल शक्ति विभाग को 2 हज़ार करोड रूपये का नुक्सान : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 16 अगस्त – पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मुरम्मत एवं रखरखाव कार्य की प्रगति तथा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पेयजल आपूर्ति बहाली...
Translate »
error: Content is protected !!