250 मीटर गहरी ढांक में गिरी कार, 2 लोगों की मौत

by

एएम नाथ।  कुल्लू। जिला कुल्लू के निरमंड थाना क्षेत्र के सेरी गांव के पास वीरवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अल्टो कार करीब 250 मीटर गहरी ढांक में जा गिरी। कार सवार चालक हरि सिंह और श्याम लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर की रात परम सिंह, हरि सिंह और श्याम लाल कार नंबर एचपी-35-6481 में सेरी गांव की ओर जा रहे थे। रात करीब नौ बजे सेरी गांव के पास परम सिंह कार से उतर गया। इसके बाद हरि सिंह ने कार को मोड़ा।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, मोड़ काटते समय कार तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार सड़क से नीचे करीब 250 मीटर गहरी ढांक में जा गिरी। हादसे में चालक हरि सिंह और श्याम लाल की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 56 वर्षीय हरि सिंह पुत्र ध्यान चंद, निवासी गांव शाह, डाकघर व तहसील निथर, जिला कुल्लू और 62 वर्षीय श्याम लाल पुत्र हीरा लाल, निवासी निथर क्षेत्र के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। निरमंड पुलिस ने अभियोग संख्या 78/26 दर्ज किया है। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्कूटी को ट्रक ने मारी टक्कर : स्कूटी अनियंत्रित होकर नीचे गिरी तो स्कूटी चालक के ऊपर से टायर निकला, मौके पर ही मौत 

गढ़शंकर |  गढ़शंकर शहर के बीच बंगा चौंक में ट्रक दुआरा स्कूटी को टक्कर मारने से स्कूटी चालक के गिर गया और ट्रक का टायर उप्पर से निकल गया। जिससे स्कूटी चालक की मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में एयर एंबुलेंस सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रही सरकार-धनी राम शांडिल – अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले की मध्य जलेब में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री

मंडी 12 मार्च। स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि एक समर्थ, सशक्त और स्वस्थ हिमाचल बनाना प्रदेश सरकार का संकल्प है। इसी दृष्टिकोण से प्रदेश में जन स्वास्थ्य के बुनियादी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधायक निधि जारीकरने, ट्रेजरी बिलों के भुगतान में व्याप्त कमीशन खोरी रोके सरकार : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने विधानसभा में किया विरोध पहले चुनाव से बचने के लिए इमरजेंसी लगाई गई थी अब सुक्खू लगा रहे आपदा प्रबंधन एक्ट मुख्यमंत्री के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोट चोरी पर राहुल गांधी का धमाकाः चुनाव अधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा, फौरन जवाब मिला

नई दिल्ली : वोट चोरी पर नेता विपक्ष राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फेंस चल रही थी तो उसी दौरान उनसे एक चुनाव अधिकारी ने स्पष्टीकरण मांग लिया। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गुरुवार...
Translate »
error: Content is protected !!