भ्रष्टाचार पर अंकुश से 3,000 करोड़ रुपये की बचत का दावा : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

by

अर्की में सायर मेले के समापन समारोह में बोले सुखविंद्र सिंह सुक्खू, अगले तीन माह में सीबीएसई स्कूलों में 2,000 और शिक्षकों की होगी नियुक्ति

रोहित जसवाल।  अर्की, 19 सितंबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने से करीब 3,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है। सरकार इन संसाधनों का इस्तेमाल विधवाओं, बच्चों और समाज के जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए कर रही है। मुख्यमंत्री शनिवार को सोलन जिले के अर्की में राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के माध्यम से अर्जित संपत्तियों की जांच की जा रही है। यदि जांच में संपत्तियां अवैध तरीके से अर्जित पाई जाती हैं तो उन्हें जब्त कर गरीब और जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए उपयोग किया जाएगा। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार के अभियान में आम जनता से सहयोग का आह्वान किया।

तीन माह में 2,000 और शिक्षकों की नियुक्ति

सुक्खू ने प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में अगले तीन माह के भीतर 2,000 और शिक्षकों की नियुक्ति करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 150 सीबीएसई स्कूल खोलने की घोषणा की थी और इन स्कूलों में शिक्षकों का चयन योग्यता के आधार पर किया जा रहा है। प्रत्येक सीबीएसई स्कूल में पहले ही पांच से आठ शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है तथा शेष पद जल्द भरे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में सीबीएसई शिक्षा महंगी है, इसलिए सरकार सरकारी स्कूलों में भी इसी स्तर की सुविधाएं कम खर्च में उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रही है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में 428 चिकित्सकों की भर्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 15 से 19 वर्ष पुराने उपकरणों को बदलकर एम्स नई दिल्ली की तर्ज पर आधुनिक मशीनरी उपलब्ध करवाई गई है। जांच सुविधाओं को भी मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में 200 चिकित्सकों की भर्ती की है और जल्द ही 228 और चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। अर्की में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध करवाने की बात उन्होंने कही।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थापित आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है।May be an image of one or more people and crowd

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है। दूध के खरीद मूल्य में वृद्धि की गई है और अदरक को न्यूनतम समर्थन मूल्य व्यवस्था के दायरे में लाया गया है। सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ उपलब्ध करवाना है।

किशाऊ परियोजना को लेकर पूर्व सरकार पर निशाना

मुख्यमंत्री ने किशाऊ बहुद्देश्यीय परियोजना से संबंधित समझौते का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य के हितों को ध्यान में रखते हुए समझौते की शर्तों पर काम किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार द्वारा स्वीकार की गई शर्तों के कारण हिमाचल पर 3,000 से 5,000 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता था तथा राज्य संभावित रूप से 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये की वार्षिक आय से वंचित हो सकता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका मत है कि जिन राज्यों को पानी की आवश्यकता है, उन्हें ही विद्युत परियोजना की लागत भी वहन करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश के हित में शर्तों पर समझौता सुनिश्चित किया गया।

5,000 बीघा भूमि आवंटन की जांच का जिक्र

सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल को लेकर आरोप लगाया कि बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ में करीब 5,000 बीघा भूमि कुछ उद्योगपतियों को बिना पंजीकरण शुल्क के आवंटित की गई, लेकिन अभी तक वहां उद्योग स्थापित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे आवंटनों को रद्द करने पर विचार कर रही है।

अर्की क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने दिग्गल, भूमती और जयनगर के स्कूलों को सीबीएसई स्कूलों में परिवर्तित करने की घोषणा की। उन्होंने कुनिहार-सारमा, मांगू-मलावण, जाबल-जयनगर, भूमती-डाडल-पिपलूघाट तथा कोहू-भियूंकरी वाया सौर सड़कों की मरम्मत के लिए धन उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।

विधायक संजय अवस्थी की मांग पर उन्होंने अर्की में कौशल विकास केंद्र खोलने के प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही शिमला-धैना बस सेवा बहाल करने की घोषणा की। इससे पहले ट्रांसपोर्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं।

388 साल पुरानी परंपरा का मेला

इससे पहले मुख्यमंत्री ने काली माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि सायर मेला ऐतिहासिक आयोजन है और इसकी परंपरा पिछले 388 वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अर्की क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए हैं।

समारोह में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक विनोद सुल्तानपुरी, हरदीप सिंह बावा, विभिन्न बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, सोलन जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष वर्माणी, उपायुक्त मनमोहन शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

3 की मौत एक घायल : कुल्लू के बंजार में गौशाला के समीप टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त

एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र के गौशाला  के समीप बीती देर शाम एक टिप्पर खाई में गिरने से 3  लोगों की मृत्यू हो  गई है जबकि एक गंभीर हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जनमंच में प्राप्त हुई कुल 35 जन समस्याएं, अधिकतर का मौके पर ही निपटारा

प्री-जनमंच में 20 और मौके पर 15 समस्याएं प्राप्त हुईं, सरवीण चौधरी ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊना:  हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रमुख कार्यक्रम जनमंच का आयोजन आज ऊना विस क्षेत्र के तहत चंद्रलोक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने नशामुक्त मंडी अभियान को सफल बनाने में की जनसहयोग की अपील

मंडी, 27 नवंबर।   उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नशे के खिलाफ जारी अभियान में जिलावासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला मंडी को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन, पुलिस और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों की सूची तलब, कई सालों से डटे अफसरों के होंगे तबादले : हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी

एएम नाथ।  शिमला : हिमाचल प्रदेश में इस महीने के अंत या अगले महीने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। इस दौरान प्रदेश में तीन साल से एक ही जगह पर डटे...
Translate »
error: Content is protected !!