अर्की में 34.46 करोड़ की सात विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया उद्घाटन-शिलान्यास

by

मुख्यमंत्री सुक्खू ने चार परियोजनाओं का किया उद्घाटन, तीन की रखी आधारशिला; किसानों और 10 पंचायतों को मिलेगा सीधा लाभ

एएम नाथ।   अर्की, 19 सितंबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के अर्की विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान 34.46 करोड़ रुपये की लागत वाली सात विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने चार पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जबकि तीन नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री ने 1.50 करोड़ रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन सरयांज, 1.02 करोड़ रुपये से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी के खेल मैदान, 1.81 करोड़ रुपये से निर्मित फल एवं सब्जी उप-मंडी कुनिहार तथा 10.17 करोड़ रुपये की लागत से तैयार दाड़लाघाट आईएसबीटी बस स्टैंड का उद्घाटन किया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 10.39 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 33/11 केवी, 315 एमवीए जीआईएस विद्युत उपकेंद्र ग्याणा (मांगू), 7.09 करोड़ रुपये की दानोघाट-साहजादा-नेरी प्लाटी संपर्क सड़क तथा 2.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सिनटीघाट-बानधार एंबुलेंस सड़क की आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से अर्की क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कुनिहार में फल एवं सब्जी उप-मंडी से क्षेत्र की करीब 25 से 30 ग्राम पंचायतों के किसानों को अपनी उपज के बेहतर विपणन के अवसर मिलेंगे। इससे किसानों को फसलों के उचित और लाभकारी दाम प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि ग्याणा (मांगू) में बनने वाला 33/11 केवी, 315 एमवीए जीआईएस विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या को दूर करने में मदद करेगा। इससे करीब 10 ग्राम पंचायतों के लोगों को अधिक विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।

इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी ने मुख्यमंत्री का अर्की विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने और सात विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं मिलेंगी और अर्की के विकास को गति मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय समेत कई आईएएस, आईपीएस और एचएएस अधिकारियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा जाएगा। कई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा की पंजाब से लगती सीमाओं पर जबर्दस्त नाकाबंदी : छावनी में तबदील हरियाणा-पंजाब सीमाएं

चंडीगढ़  :  किसानों को रोकने के लिए हरियाणा की पंजाब से लगती सीमाओं पर जबर्दस्त नाकाबंदी कर दी गई है । शम्भू बॉर्डर से टिकरी तक सभी सीमाओं और छोटे-बड़े रास्तों पर पुलिस व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

107 वर्षीय मिल्खी राम ने डाला वोट, युवाओं को किया प्रेरित : 570 हुई घर से मतदान करने वालों की संख्या: एसडीएम

देहरा/ तलवाड़ा : राकेश शर्मा ।  देहरा में विधानसभा उपचुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की टीमें पिछले चार दिन से लगातार बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घरों में जाकर उनका वोट डलवा रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने इनडोर स्टेडियम का किया भूमि पूजन : स्टेडियम के निर्माण के लिए व्यय होंगें 11.12 करोड़ रुपये

पीएमजीएसवाई-4 के तहत चम्बा विधानसभा क्षेत्र के लिए 17 सडकें हुई स्वीकृत : नीरज नैय्यर एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने आज बारगाह में 11.12 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले इनडोर...
Translate »
error: Content is protected !!