धमांदरी में अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू…खेलों को बढ़ावा दे रही सुक्खू सरकार, सुविधाओं के विस्तार पर जोर : विवेक शर्मा

by
रोहित जसवाल बंगाणा (ऊना), 21 सितंबर. प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सुक्खू सरकार लगातार प्रयास कर रही है तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यह बात कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमांदरी में अंडर-14 छात्राओं की तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल में कबड्डी के लिए नए मैट उपलब्ध करवाने हेतु 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।
23 सितंबर तक चलने वाली इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के पांच ब्लॉकों से 421 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, जूडो, खो-खो, हैंडबॉल, कुश्ती, हॉकी, टेबल टेनिस और बास्केटबॉल के मुकाबले होंगे।
विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन और खेल सुविधाओं के विकास पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण का भी सशक्त माध्यम हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है तथा वे चुनौतियों का सामना करना सीखते हैं।
विधायक ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने प्रतिभागी छात्राओं से पूरी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने तथा जीत-हार से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों में आपसी प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।
उन्होंने छात्राओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं और खेलों के माध्यम से अपने भविष्य को संवारें। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा अन्य प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। अभिभावकों का प्रोत्साहन बच्चों का मनोबल बढ़ाता है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर विधायक ने प्रतियोगिता में भाग ले रही खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट के लिए 5,100 रुपये देने की घोषणा भी की।
इस मौके पर कांग्रेस महामंत्री रमेश बंगा, जिला परिषद सदस्य सुमित शर्मा, बीडीसी सदस्य बलविंदर सिंह, प्रधान सुदेश कुमारी, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोमलाल धीमान, प्रधानाचार्य नवीन कुमार, एसएमसी प्रधान मनोज कुमार, समाजसेवी राजेंद्र कौशल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की दूसरी सूची में 26 नाम, सिसोदिया के खिलाफ पूर्व फरहाद सूरी महापौर को उतारा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार रात को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें पार्टी ने 26 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसमें महिला प्रत्याशी सिर्फ एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैशलेस भुगतान के लिए बस यात्रियों की पसंद बन रहा परिवहन निगम का एनसीएमसी कार्ड : मेट्रो की तर्ज पर एचआरटीसी उपलब्ध करवा रहा सुविधा, दिल्ली, मुंबई में भी मान्य

सरकाघाट, 29 अप्रैल : हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में अब यात्री यूपीआई, क्रेडिट व डेबिट कार्ड सहित नैशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) से भी टिकट राशि का भुगतान कर सकेंगे। मैट्रो की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आशीष बुटेल ने किया डाइट संस्थानों की खेल प्रतियोगिता का उदघाटन : प्रदेश भर के 11 डाइट संस्थानों के लगभग 330 प्रशिक्षु ले रहे हैं भाग

हमीरपुर 09 फरवरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक के ग्राउंड में आरंभ हो गई। मुख्य संसदीय सचिव (शिक्षा एवं शहरी विकास) आशीष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैनिक विश्राम गृह चंबा में 23 अगस्त को भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन – कैप्टन अनुमेहा पराशर

एएम नाथ। चम्बा: सैनिक विश्राम गृह चंबा में 23 अगस्त 2024 को भूतपूर्व सैनिकों के लिए एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवानिवृत) उपनिदेशक जिला...
Translate »
error: Content is protected !!