पेंशनरों को अक्तूबर में एरियर की सौगात, क्लास-III को 30 और क्लास-I व II को 15 फीसदी भुगतान…कर्मचारियों-पेंशनरों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री सुक्खू

by

पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को सरकार गंभीर, लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के भुगतान के निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर, 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए क्लास-III पेंशनरों को उनके पेंशन एरियर का 30 प्रतिशत भुगतान अक्तूबर माह में किया जाएगा। इसी अवधि में सेवानिवृत्त हुए क्लास-I और क्लास-II पेंशनरों को उनके पेंशन एरियर का 15 प्रतिशत अक्तूबर में प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर संवेदनशील है तथा उपलब्ध संसाधनों के अनुसार उनके समाधान के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में पेंशनरों की ओर से रखे गए मुद्दिपूर्ति से जुड़े मामलों का समयों पर भी चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को पेंशनरों के लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों का भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि पेंशनरों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने दोहराया कि सरकार हर मोर्चे पर कर्मचारियों के कल्याण के लिए मजबूती से खड़ी है और उनके जायज मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाती रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सूखे से निपटने के लिए तत्पर रहें विभाग: डीसी

ऊना  : ग्रीष्म ऋतु मंे पानी की कमी और सूखे जैसे हालात पैदा होने की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभाग तत्पर रहें और पूरी तेैयारी करें। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समय पर बिल पास न होने से अनाथ बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा विपरीत असर : डॉ. जनक राज

अनाथ बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार उठाए उचित कदम :  डॉ जनक राज एएम नाथ। चम्बा :  विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुख आश्रय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मार्च तक कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को किया जाएगा पूराः मुख्यमंत्री सुक्खू

पर्यटकों की सुविधा के लिए आधारभूत ढांचा किया जा रहा है विकसित शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली

बेटी है अनमोल तथा शगुन योजना के लाभार्थियों को वितरित किए चेक, पोषण माह पर जिला स्तरीय कार्यक्रम नगरोटा बगबां में आयोजित एएम नाथ।  धर्मशाला 28 सितंबर, नगरोटा। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक...
Translate »
error: Content is protected !!