भगत सिंह के नाम से ‘इंकलाब’ का ऐलान, डूसू उपाध्यक्ष दीपांशु का वीसी कार्यालय के बाहर सत्याग्रह : छात्रों के हक की लड़ाई का ऐलान

by

नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय जीत दर्ज करने वाले दीपांशु शौकीन ने सत्य निकेतन पीजी बिल्डिंग हादसे में प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों के लिए इंसाफ की मांग को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर कार्यालय के बाहर सत्याग्रह शुरू किया है। दीपांशु ने कहा है कि छात्रों की जायज मांगें पूरी होने तक उनका सत्याग्रह जारी रहेगा और वह जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे।

दीपांशु ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि उनके आदर्शों पर चलते हुए वह दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह आम परिवार से आने वाले छात्र हैं और छात्रों की समस्याओं तथा उनके हक की आवाज उठाते रहेंगे।

उन्होंने सत्य निकेतन हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ बातचीत होनी चाहिए और उन्हें आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मुआवजे से परिवारों का दुख कम नहीं हो सकता, लेकिन आर्थिक मदद उनके लिए सहारा जरूर बन सकती है।

दीपांशु ने हॉस्टल समेत छात्रों की अन्य मांगों को भी उठाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन यदि छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास करेगा तो आंदोलन जारी रहेगा।

30,615 वोट लेकर जीते दीपांशु

डूसू चुनाव में दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर 30,615 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में थे। चुनाव प्रचार के दौरान भी दीपांशु नंगे पैर रहे थे। उनका कहना था कि सत्य निकेतन पीजी बिल्डिंग हादसे में प्रभावित छात्रों को इंसाफ मिलने तक वह जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मानवता की सेवा में डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर और रेडक्रॉस का अहम योगदान : विक्रांत राणा

होशियारपुर, 4 जुलाई – अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की ओर से पंजाब अध्यक्ष एडवोकेट विक्रांत राणा ने औपचारिक रूप से डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल से मुलाकात की और मानवता की सेवा के लिए उनका...
article-image
पंजाब

लाइलाज नहीं है कुष्ठ रोग : डॉ. रघबीर

जागरूकता नाटक के माध्यम से लोगो को किया जागरूक गढ़शंकर : सीएचसी बिनवाल में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग होशियारपुर के निर्देशन व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्सी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी...
article-image
पंजाब , समाचार

गुरप्रीत की हत्या व मोरंवाली मे दो जून को युवक पर फायरिंग करने के आरोप में चार युवक चार पिस्टलों , वीस जिंदा कारतूसों व तीन मैगजीन सहित ग्रिफतार

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने दो सितंवर को गढ़शंकर में बार्ड नंबर तेरह में युवक को तेजधार हथियारों से काट कर हत्या करने व गांव मोरांवाली में दो जून को एक युवक पर फायरिंग करने...
article-image
पंजाब

दिग्गज नेता ने आप को कहा अलविदा : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने प्रितपाल शर्मा को भाजपा को करवाया ज्वाइन

गिद्दड़बाहा  ।  आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले हलका इंचार्ज व मार्केट कमेटी गिद्दड़बाहा के चेयरमैन प्रितपाल शर्मा साथियों सहित भाजपा में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ में स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय रेल राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!