लुधियाना के होटल में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

by

70 वर्षीय सतनाम सिंह ने जहरीला पदार्थ निगला; बेटे का आरोप-प्रॉपर्टी विवाद में पिता पर बनाया जा रहा था दबाव

लुधियाना, 21 सितंबर। पक्खोवाल स्थित होटल इंपीरियल में सोमवार को 70 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर सतनाम सिंह की मौत हो गई। वह होटल की पांचवीं मंजिल स्थित कमरा नंबर 508 में ठहरे हुए थे। कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि सतनाम सिंह एक दिन पहले ही होटल में ठहरने आए थे। सोमवार को काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी से दरवाजा खोला तो अंदर सतनाम सिंह मृत मिले। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक की पहचान सराभा नगर निवासी सतनाम सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर उनके परिजन भी होटल पहुंचे। पुलिस फिलहाल मौत के कारणों और सुसाइड नोट में लिखी बातों की जांच कर रही है।

मृतक के बेटे समरदीप ने आरोप लगाया कि उसके पिता को प्रॉपर्टी विवाद से जुड़े एक मामले में झूठा फंसाया गया था। उसके अनुसार, पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी और परिवार के कुछ सदस्यों के नाम भी इसमें शामिल किए गए थे। बेटे का दावा है कि प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पिता पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

समरदीप ने बताया कि परिवार को यह जानकारी नहीं थी कि उसके पिता होटल में कब और कैसे पहुंचे। रविवार तक इंग्लैंड के नंबर पर उनसे फोन पर बात हुई थी, लेकिन सोमवार को फोन नहीं उठाने पर होटल से परिवार को सूचना मिली।

बेटे के अनुसार, सुसाइड नोट में उन लोगों के नाम लिखे होने की बात सामने आई है, जिन पर पिता को परेशान करने का आरोप है। उसने दावा किया कि नोट में पांच से सात लोगों के नाम हैं। परिवार ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों और जिम्मेदार लोगों के बारे में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एनकार्ड की बैठक में नशा मुक्त समाज के सृजन के लिए हुआ अहम विचार-विमर्श : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की कारगुजारियों पर विचार-विमर्श

एस.डी.एम्ज को नशा जागरुकता संबंधी बनाई गई सब डिविजनल कमेटियों को एक्टिव करने के दिए निर्देश होशियारपुर, 27 अगस्त: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा...
article-image
पंजाब , समाचार

सीजेएम अपराजिता जोशी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा : बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं सुनी और कानूनी सहायता के बारे में दी जानकारी

होशियारपुर, 24 जुलाई:   सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथारिटी, एसएएस नगर के निर्देशन में और दिलबाग सिंह जोहल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला कानूनी सेवा अथारिटी, होशियारपुर के नेतृत्व में अपराजिता जोशी,  सीजेएम-सह-सचिव,...
article-image
पंजाब

मास्टर अजय राणा के पिता राणा मनोहर सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया

गढ़शंकर: समाज सेवी मास्टर अजय राणा के पिता राणा मनोहर सिंह(67 वर्ष) का हृुदय गति रूकने से निधन हो गया। आज उनका अंतिम संसकार उनके पैतृक गांव बीनेवाल में कर दिया गया। पूर्व विधायक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने की दूसरी शादी : HAS ओशीन शर्मा से हुआ था तलाक, अब कौन बनी दुल्हन?

धर्मशाला :   हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के भाजपा के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया (36) ने दूसरी शादी की है। धर्मशाला में पूर्व विधायक ने स्वाति कपूर से सात फेरे लिए हैं। इससे पहले, सूबे...
Translate »
error: Content is protected !!