आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल…. दुकानदार से 1.90 लाख वसूले; 3 गिरफ्तार

by

रूपनगर। पुलिस ने एक दुकानदार को कथित हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और उससे 1 लाख 90 हजार रुपये वसूलने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है।

पुलिस के अनुसार, दुकानदार को पहले फोन कॉल के जरिए जाल में फंसाया गया और बाद में उसे होशियारपुर बुलाया गया। आरोप है कि वहां उसे एक कमरे में बंद कर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली गई। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे लगातार पैसों की मांग की गई।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने दुकानदार से कुल 1.90 लाख रुपये वसूले। इसमें कुछ रकम यूपीआई के जरिए ट्रांसफर करवाई गई, जबकि कुछ नकद ली गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, पांच मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस को आशंका है कि बरामद मोबाइल फोन का इस्तेमाल वीडियो बनाने और ब्लैकमेलिंग में किया गया हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेअदबी और लुधियाना में हुए बम विस्फोट की घटनाओं की गंभीरता से जांच करवाए सरकार : पंकज

गढ़शंकर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज कृपाल एडवोकेट ने भवानीपुर गांव में माता हरि देवी मंदिर में दर्शन कर माथा टेकने के बाद प्रैस को बताया कि पंजाब में बेअदबी की घटनाएं और लुधियाना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 श्रद्धालू घायल, सिवल अस्पताल में प्राथमिक ईलाज के बाद घायलों की डाकटरों ने दी छृट्टी : खुरालगढ़ साहिब में माथा टेकने आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में पलटी

गढ़शंकर : श्री गुरू रविदास जीे के तपोस्थल खुरालगढ़ में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालुओं से भरी बस गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में पलट कर सडक़ की एक और खाई गिर गई। जिसमें करीव गयारह श्रद्धालू...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के कर्मचारी 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल में बड़ी संख्या में भाग लेंगे – मखन सिंह वाहिद पुरी

गढ़शंकर :पंजाब सेवा सबऑर्डिनेट सर्विसेज संघ की गढ़शंकर ब्लॉक इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक गांधी पार्क, गढ़शंकर में शाम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संघ के प्रदेशिक नेताओं मक्खन...
article-image
पंजाब

स्वर्गीय जितेंद्र कुमार बप्पी आढ़ती जी की आत्मिक शांति के लिए रखे पाठ का भोग 25 जून को

गढ़शंकर : पिछले दिनों समाजसेवक जितेंद्र कुमार बप्पी आढ़ती जी जी का संक्षिप्त बीमारी के उपरांत देहांत हो गया था। जिस कारण पूरे परिवार को गहरा आघात लगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उनके...
Translate »
error: Content is protected !!