मामला : ब्रिटेन में सिख बस चालक पर जानलेवा हमले का खन्ना ने लिया कड़ा संज्ञान, दोषी को सजा दिलवाने के लिए विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया मामला

by

होशियारपुर 24 सितम्बर :  पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने ब्रिटेन में एक सिख बस चालक पर हुए हमले की घोर निंदा करते हुए मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। खन्ना ने भारत सरकार के केंद्रीय विदेश मंत्रालय से इस मामले को ब्रिटेन सरकार के समक्ष उठाने तथा दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करवाने की मांग की है।
खन्ना के कार्यालय से सचिव ज्योति कुमार जौली ने बताया कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के टेलफोर्ड में एक सिख बस चालक पर एक विदेशी व्यक्ति द्वारा हमला कर सिख चालक के साथ मारपीट की गई और उसे वाहन से बाहर निकाल दिया गया। श्री खन्ना ने उक्त मामला ध्यान में आते ही तुरंत इस मामले को केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. सुभ्रमण्यम जयशंकर के ध्यान में लाते हुए इस मामले में सिख चालाक के साथ मारपीट करने वाले दोषी के विरुद्ध सख्त कानूनी करवाई को यकीनी बनाने की मांग की है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?

नई दिल्ली : संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हुई, लेकिन पहला ही दिन भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया. एक तरफ संसद के भीतर विपक्ष के तीखे विरोध के कारण लोकसभा और राज्यसभा...
article-image
पंजाब

National Lok Adalat to be

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 6 : The District Legal Services Authority (DLSA), Hoshiarpur, will organise the second National Lok Adalat of 2026 at district and sub-divisional levels on May 9. The event will be held under...
article-image
पंजाब

प्रेमिका के लिए महिला का मर्डर : पुलिस ने हथियार समेत पकड़ा

मानसा । बुधवार को बाद दोपहर मानसा खुर्द रोड़ पर तेजधार हथियारों से कत्ल की गई गांव खोखर खुर्द की महिला मामले में पुलिस ने एक आरोपित को नामजद करते 24 घंटे के अंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 राज्यों व एक UT में चुनावी बिगुल : कब कहां होंगे चुनाव? ECI ने दिए सारे अपडेट

नई दिल्ली : देश की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी घोषणा आज हुई है। चुनाव आयोग आज चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर...
Translate »
error: Content is protected !!