शादी समारोह में चोरों का तांडव : 12 गाड़ियों के शीशे तोड़कर लाखों की नकदी-गहने चोरी

by

राजपुरा। राजपुरा के साथ लगते गांव खेड़ी गंडिया के पास स्थित एम्बिशन पैलेस के बाहर बीती रात चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। शादी समारोह के दौरान पैलेस की पार्किंग में खड़ी 11 से 12 गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरों ने अंदर से लाखों रुपये की नकदी, सोने के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

हैरानी की बात यह है कि वारदात वाली जगह स्थानीय थाने से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर एक कार का शीशा तोड़कर शादी समारोह में आया कीमती सामान चोरी किया गया था। उस मामले में भी पुलिस अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।

20-25 सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में वारदात

चश्मदीदों के अनुसार गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था के लिए पैलेस के बाहर 20 से 25 सुरक्षा गार्ड तैनात थे। इसके बावजूद एक साथ इतनी गाड़ियों के शीशे टूटने और चोरी की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

थाना खेड़ी गंडिया के प्रभारी जरनैल सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 किलो चरस बरामद, रिमांड हासिल आरोपी की निशानदेही से , एक काबू, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने 5 किलो चरस सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से 3 दिसंबर को आरोपी...
article-image
पंजाब

लुधियाना के फोटोग्राफी मेले के लिए गढ़शंकर से फोटॉग्राफर्स का जत्था रवाना 

गढ़शंकर, 16 अगस्त: पंजाब फोटोग्राफर एसोसिएशन जालंधर द्वारा करवाए जा रहे लुधियाना के मुल्लांपुर में विशाल फोटोग्राफी मेले में गढ़शंकर से फोटॉग्राफर्स का बड़ा जत्था रवाना हुआ। आज गढ़शंकर से रवाना होते समय फोटोग्राफर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकार को देना होगा पैसा….हिमाचल की सबसे ऊंची चोटी तक जाने के लिए : गैर हिमाचली से 50 व विदेशियों से 200 रुपए का शुल्क लिया जाएगा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सरिमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी पर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने के लिए ईको डेवलपमेंट कमेटी चूड़धार ने बड़ा कदम उठाया है. कमेटी ने तय...
Translate »
error: Content is protected !!