फिरोजपुर गर्ल्स स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने पूरे परिसर को खंगाला

by

फिरोजपुर। शहर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वीरवार को स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई। स्कूल प्रिंसिपल राजेश मेहता को ईमेल के जरिए धमकी मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत उच्च अधिकारियों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की विभिन्न टीमें स्कूल पहुंचीं और विद्यार्थियों को एहतियातन स्कूल मैदान में बैठाकर पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। पुलिस ने कक्षाओं, कमरों और परिसर के अन्य हिस्सों की जांच की।

तलाशी में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। जांच पूरी होने के बाद स्कूल में स्थिति सामान्य रही और शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से जारी रहीं।

प्रिंसिपल राजेश मेहता ने बताया कि धमकी भरा ईमेल मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब ने DGP के चयन के लिए यूपीएससी को आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजा

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने कथित तौर पर राज्य के लिए एक नियमित पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के चयन पर विचार के लिए 14 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की एक सूची केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)...
article-image
पंजाब

बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति माह और शगुन योजना का लाभ बढ़ाकर 75 हजार रूपये किया जाएगा : सुखबीर सिंह बादल

आम आदमी पार्टी ने टिकट बेचे और पटियाला जिले में बेचे गए टिकट का उदाहरण दिया, जिसमें घोषित अपराधी को सनौर सीट और एक ड्रग माफिया को घनौर सीट का पुरस्कार शामिल है घनौर/15फरवरी:...
article-image
पंजाब

A New Era of Digital

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 25 – Lamrin Tech Skills University Punjab has taken a bold leap into the future of education by officially signing a Memorandum of Understanding (MoU) with Digital Vidya, India’s No.1 Digital Marketing...
article-image
पंजाब

मैग्सीपा क्षेत्रीय केंद्र जालंधर द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग

दफ्तरी कार्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य को तंदुरुस्त रखने के लिए दिए योग टिप्स होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!