राजकीय महाविद्यालय रे में धूमधाम से मनाया गया NSS दिवस स्वच्छता अभियान के साथ पोषण जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन

by

एएम नाथ ।: फतेहपुर, 24 सितंबर। राजकीय महाविद्यालय रे में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नीरू ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ NSS के मूल मंत्र ‘मैं नहीं, आप’ (Not Me, But You) के निस्वार्थ सेवा भाव के साथ किया गया।
NSS दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने परिसर की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इसके उपरांत स्मार्ट क्लासरूम में ‘पोषण सप्ताह: स्वास्थ्य, संतुलित आहार एवं NSS की भूमिका’ विषय पर डिजिटल संगोष्ठी आयोजित की गई। सत्र के दौरान स्वयंसेवकों को कुपोषण एवं एनीमिया से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही शाकाहारी आहार में आयरन के प्रमुख स्रोतों तथा संतुलित आहार के महत्व पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती नीरू ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि NSS युवाओं में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में NSS प्रोग्राम ऑफिसर श्रीमती स्नेहदीप, वाणिज्य विभाग के सहायक आचार्य श्री नीरज कुमार सहित करीब 70 NSS स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक डॉ. जनक ने केंद्रीय मंत्री से भरमौर विधानसभा की तीन प्रमुख परियोजनाओं के लिए मांगा सहयोग और समर्थन

एएम नाथ। दिल्ली :  पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने सोमवार को राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार जी के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी से मुलाक़ात की।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मंडी में 61 किलो पोस्त जब्त : पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

मंडी : प्रदेश में चल रहे एंटी-ड्रग अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है, मंडी जिला पुलिस ने आज मंडी जिले में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं और पंजाब के दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों और केंद्र सरकार के बीच वार्ता में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मध्यस्थता पर सुनील जाखड़ ने सवाल उठाए

चंडीगढ़  :  पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आंदोलनकारी किसानों और केंद्र सरकार के बीच वार्ता में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मध्यस्थता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने किसानों को केंद्र सरकार से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने भटेड वासा में सामुदायिक संवाद कार्यक्रम में की शिरकत : पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

87 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा अधीक्षण अभियंता आवासीय भवन : कमलेश ठाकुर राकेश शर्मा : देहरा , 8 अप्रैल : देहरा वन मंडल के तत्वावधान में आज ग्राम पंचायत भटेड...
Translate »
error: Content is protected !!