तीसरी बार सीनेट सदस्य बने संदीप सिंह सीकरी का खालसा कॉलेज में सम्मान

by

गढ़शंकर। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की सीनेट चुनाव में ग्रेजुएट हलके से लगातार तीसरी बार सीनेट सदस्य चुने गए संदीप सिंह सीकरी का बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में सम्मान किया गया।

कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा और स्टाफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया और तीसरी बार सीनेट सदस्य चुने जाने पर बधाई दी गई।

प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने कहा कि संदीप सिंह सीकरी अपने अनुभव और समर्पण से पंजाब यूनिवर्सिटी व इससे जुड़े कॉलेजों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में योगदान देंगे।

संदीप सिंह सीकरी ने सभी ग्रेजुएट मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह सफलता उनके सहयोग और विश्वास से संभव हुई है। उन्होंने कहा कि वह सीनेट सदस्य के रूप में मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और तनदेही से निभाएंगे।

फोटो कैप्शन : खालसा कॉलेज गढ़शंकर में तीसरी बार सीनेट सदस्य चुने गए संदीप सिंह सीकरी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित करते प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा व स्टाफ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

20 वर्षीय युवक के अपहरण का मामला :: ऊना पुलिस ने युवती सहित चारों आरोपी किए ग्रिफ्तार, दो आरोपियों को कोर्ट में पेश करके लिया पुलिस रिमांड पर

एक अन्य युवक ओर युवती को भी पकड़ कर लाया जा रहा ऊना रोहित जसवाल। ऊना  :  अरनियाला गांव के एक 20 वर्षीय युवक के अपहरण मामले को ऊना पुलिस ने सुलझा लिया है।...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा में विधान सभा चुनाव आम आदमी पार्टी ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का किया फैसला : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कर दिया एलान

पंजाब के पड़ोसी राज्‍य हरियाणा में अब कुछ ही महीनों में चुनाव होने वाले हैं। भाजपा शासित हरियाणा में होने वाले विधान सभा चुनावों में आम आदमी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ने का...
पंजाब

10 मंत्रियों को पिछले महीनेनई इनोवा क्रिस्टा दी गई, चार मंत्रियों की गाड़ियों में कोई बदलाव नहीं : विधायकों को इनोवा का बेस मॉडल दिया जायेगा

चंडीगढ़  :  पंजाब सरकार ने राज्य के मंत्रियों और विधायकों के लिए नई इनोवा गाड़ियां खरीदी है। मंत्रियों को तो पिछले महीने ही इनोवा टॉप मॉडल गाड़ियां दे दी गई है। जबकि विधायकों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैलिफोर्निया में हरसी के परिवार की हत्या : मृतकों में आठ माह की बच्ची आरुही, उसकी मां जसलीन, पिता जसदीप और ताया अमनदीप

कैलिफोर्निया : कैलिफोर्निया के मर्सेड काउंटी पुलिस क्षेत्र में पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव हरसी के परिवार की हत्या के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। मृतकों में आठ माह की...
Translate »
error: Content is protected !!