हड़सर से यमकुंड तक बनेगा नया पैदल मार्ग, भरमौर में विकास कार्यों की समीक्षा

by

सुरंग निर्माण के लिए संवेदनशील स्थान चिन्हित कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, पीएमजीएसवाई के तहत 130 करोड़ से 17 सड़कें निर्माणाधीन

किसानों-बागवानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संयुक्त जागरूकता शिविर लगाने को कहा

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को भरमौर में एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में आयोजित परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में स्थानीय विधायक एवं समिति के उपाध्यक्ष डॉ. जनक भी मौजूद रहे।
बैठक में मणिमहेश यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। हड़सर से यमकुंड, तोश के गोठ के समीप तक वन विभाग की ओर से नया पैदल मार्ग बनाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
जगत सिंह नेगी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-154 ए और जनजातीय उपमंडल के प्रमुख संपर्क मार्गों पर संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर सुरंग निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी सड़क परियोजनाओं से संबंधित राजस्व प्रविष्टियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत भरमौर क्षेत्र के 76 गांवों में सर्वेक्षण के आधार पर करीब 130 करोड़ रुपये की लागत से 17 सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 15 अन्य सड़कों की डीपीआर तैयार हो चुकी है, जबकि 44 सड़कों के लिए गिफ्ट डीड और वन संरक्षण अधिनियम संबंधी प्रक्रिया जारी है। इसके अतिरिक्त 183 करोड़ रुपये की लागत से 15 पुलों के निर्माण की डीपीआर तैयार की जा चुकी है।
मंत्री ने वन विभाग के कैंपा और कैट प्लान के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए डंपिंग साइट्स और खाली भूमि पर पौधारोपण बढ़ाने के निर्देश दिए। कृषि एवं बागवानी विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने किसानों, बागवानों और पशुपालकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संयुक्त जागरूकता शिविर आयोजित करने को कहा। उन्होंने भरमौर नागरिक चिकित्सालय में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में अध्यक्ष जिला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, सदस्य जनजातीय सलाहकार परिषद रवि दत्त शर्मा, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा, उप मंडल दंडाधिकारी अजय कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक बलदेव शर्मा, अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, राजेश मोगरा, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, वन्य प्राणी प्रभाग नव नाथ माने शिवाजी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, अधिशाषी अभियंता राज सिंह,हंस राज, उपनिदेशक उद्यान प्रमोद शाह, पशुपालन राकेश भंगालिया, उप मंडलीय प्रबंधक
एचआरटीसी शुगर सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोनों जमकर नाचे ..66 साल के बुजर्ग ने 35 साल की महिला से रचाई शादी, 3 सप्ताह बाद दिया रिसेप्शन

एएम नाथ : कुल्लू :  बंजार उपमंडल के थरिम्बला गांव से एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 66 वर्षीय सोम देव ने 35 वर्षीय युवती के साथ विवाह रचाया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा-दिल्ली रूट की वोल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त, करनाल में धुंध के कारण ट्रक से हुई टक्कर

एएम नाथ। चम्बा :  हरियाणा में घने कोहरे के चलते चम्बा से दिल्ली जा रही एचआरटीसी वोल्वो बस दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा हरियाणा के करनाल हाईवे पर उस समय हुआ, जब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*2.50 करोड़ से निर्मित गड़प्पा मोड़-बागडू-बसनूर सड़क का विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लोकार्पण : पारंपरिक घराट के पुनरुद्धार हेतु ₹2 लाख देने की घोषणा*

“हर गांव को सड़क से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता” – केवल सिंह पठानिया* एएम नाथ। शाहपुर, 20 जुलाई : शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज ₹2.50 करोड़ की लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और सीएम सुक्खू में ओक ओवर में आधे घंटे की मुलाकात से चर्चाएं तेज

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल शिमला पहुंची तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओक ओवर में भेंट की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,...
Translate »
error: Content is protected !!