बिजली बोर्ड कर्मी 25 वर्षीय युवक की मौत….घर में मिला फंदे पर लटका

by

एएम नाथ। सुंदरनगर । जिला मंडी के सुंदरनगर क्षेत्र में बिजली बोर्ड में पार्ट-टाइम काम करने वाले 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक को उसके स्वजन घर के कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार (25) पुत्र नागणू राम, निवासी गांव संगाहन, डाकघर जुगाहन, तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है।

घूमकर घर लौटने के कुछ देर बाद कमरे में गया

पुलिस को दिए बयान में मृतक के चाचा चमन लाल ने बताया कि देवेंद्र कुमार बिजली बोर्ड में पार्ट-टाइम कार्य करता था। 27 सितंबर को शाम के समय वह घर पहुंचा और कुछ देर बाद घूमने के लिए बाहर चला गया। करीब साढ़े सात बजे वह वापस घर आया और अपने कमरे में चला गया।

करीब आठ बजे स्वजन ने उसे कमरे में फंदे पर लटका पाया। इसके बाद उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार ने किसी पर नहीं जताया संदेह

पुलिस के अनुसार, परिवार की ओर से युवक की मौत को लेकर किसी व्यक्ति पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया गया है। मेडिकल कॉलेज नेरचौक से पुलिस को दूरभाष के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करवाया और आरएफएसएल टीम से भी जांच करवाई। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू ने पूछा कि जयराम ठाकुर कैसे पता कि कोर्ट क्या फैसला सुनाने बाला : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सीपीएस की नियुक्ति का मामला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा आते ही केंद्र को गाली देने लग जाते प्रदेश सरकार के कांग्रेसी नेता : पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बोला प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, अपने दायित्वों से पीछे हटकर सिर्फ केंद्र पर दोष मढ़ने का काम कर रही सरकार एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

5 लाख रिश्वत लेते माइनिंग विभाग के एक्सईएन व एसडीओ रंगे हाथों ग्रिफ्तार : रॉयलिटी ट्रांसफर करने के बदले माँगे थे 12 लाख , 8 लाख में सौदा हुया और पहली किश्त 5 लाख लेने पर विजिलेंस के शिकंजे में फंस गए, मामला दर्ज , कल किया जाएगा कोर्ट में पेश

होशियारपुर : पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने जाल बिछा कर सरताज सिंह रंधावा एक्सियन माइनिंग विभाग, होशियारपुर और हरजिंदर सिंह एस.डी.ओ. माइनिंग विभाग को 5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों ग्रिफ्तार कर लिया। उन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश को जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग

पूंजीगत सब्सिडी की लंबित राशि जारी करने और परिवहन सब्सिडी योजना को फिर से शुरू करने का आग्रह किया एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर सांय नई दिल्ली में...
Translate »
error: Content is protected !!