डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने सतनौर में मिनी हेल्थ सेंटर के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

by

गढ़शंकर : हलका गढ़शंकर के अधीन आते गांव सतनौर में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मिनी हेल्थ सेंटर का नींव पत्थर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं हलका गढ़शंकर के विधायक स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा रखा गया।

इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। मिनी हेल्थ सेंटर के बनने से सतनौर तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं नजदीक ही उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नए स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। मिनी हेल्थ सेंटर का निर्माण कार्य गुणवत्ता और निर्धारित मापदंडों के अनुसार समय पर पूरा करवाने की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि हलका गढ़शंकर के गांवों में विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। लोगों की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

इस अवसर पर गांववासियों और पंचायती प्रतिनिधियों ने मिनी हेल्थ सेंटर की सुविधा मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए डिप्टी स्पीकर रौड़ी तथा पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।

इस मौके पर सरपंच रणजीत कौर, ब्लॉक समिति सदस्य मनजीत कौर, कुलदीप सिंह, पंच अमन, पंच सरबजीत, पंच जसबीर कौर, नंबरदार प्रेमनाथ तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंस्पायर अवॉर्डी अनुज धीमान का विशेष सम्मान 

गढ़शंकर,  15 मार्च: इंस्पायर अवार्ड्स मानक भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने इंस्पायर मानक अवार्ड्स के तहत कक्षा 6ठी से 10वीं तक के छात्रों को मौलिक और नवीन विचारों को साझा करने...
article-image
पंजाब

पंजाब में हेल्थ कार्ड रजिस्ट्रेशन 40 लाख से ज्यादा : सीएम हेल्थ स्कीम से लोगों को बड़ी राहत

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब का स्वास्थ्य क्षेत्र एक क्रांतिकारी बदलाव के दौर से गुजर रहा है. पंजाब सरकार के वादे के अनुसार हर परिवार को सुगम, किफायती और...
article-image
पंजाब

केंद्रीय मंत्री की रेकी : पार्क में से मिला सोमप्रकाश के मोहाली घर का नक्शा, महिला ने सुरक्षा गार्ड को पकड़ाया

चंडीगढ़, 2 जुलाई : पंजाब में केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की रेकी की जा रही है। उसके घर के पास नक्शा मिला है, जो उसके घर का है। जिस में उसके घर का पूरा ब्ल्यू...
article-image
पंजाब , समाचार

सतौज पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान : कहा….पंचायत चुनाव देश में लोकतांत्रिक प्रणाली की नींव, चुनावों का उद्देश्य लोगों को जमीन स्तर पर लोकतंत्र का बनाना हिस्सा

सतौज : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य की जनता को आगामी पंचायत चुनाव के दौरान पैसे और ताकत का इस्तेमाल करने वालों को पूरी तरह से नकारने का आह्वान किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!