निपटाए गए राजस्व मामलों को आरएमएस पोर्टल पर अपडेट करें अधिकारी : DC मुकेश रेपस्वाल

by

अक्तूबर अंत तक लंबित राजस्व मामलों के समाधान के निर्देश, 2026 में 2283 मामलों का निपटारा

तकसीम, निशानदेही और राजस्व अभिलेखों के 2283 मामले निपटाए, डीसी ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने जिला के सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निपटाए गए सभी मामलों को राजस्व प्रबंधन प्रणाली (आरएमएस) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाए। उपायुक्त शनिवार को लंबित राजस्व मामलों के निपटारे को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि राजस्व मामलों से संबंधित सभी कार्यवाहियों को ऑनलाइन दर्ज किया जाना चाहिए, ताकि मामलों की प्रभावी निगरानी के साथ उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक जिला में कुल 2283 लंबित राजस्व मामलों का समाधान किया जा चुका है। इनमें तकसीम के 670, निशानदेही के 898 तथा राजस्व अभिलेखों से संबंधित 715 मामले शामिल हैं।
उन्होंने छह माह से एक वर्ष तक लंबित तकसीम और सीमांकन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने तथा अक्तूबर माह के अंत तक आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जमाबंदियों को भी अक्तूबर के अंत तक अद्यतन करने को कहा।
उपायुक्त ने पुराने राजस्व दस्तावेजों की स्कैनिंग और डिजिटलीकरण का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे राजस्व रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के साथ लोगों को रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
बैठक में अतिक्रमण के लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों का नियमानुसार शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लेखा परीक्षा टिप्पणियों, ई-डिस्ट्रिक्ट, लंबित राहत मामलों सहित राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जुन्गा दशहरा मेला के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित : जुन्गा का दशहरा मेला इस क्षेत्र का एक ऐतिहासिक एवं बड़ा मेला–निशांत ठाकुर

शिमला 15 सितम्बर – अक्टूबर माह में होने वाले जिला स्तरीय दशहरा मेले जुन्गा के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर आज तहसीलदार कार्यालय जुन्गा में उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण निशांत ठाकुर की अध्यक्षता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंबा में दर्दनाक हादसा : एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, चंडीगढ़ से एक वर्षीय बच्चे का इलाज करवाकर लौट रहा था परिवार

हिमाचल पुलिस जवान समेत पांच की मौत, दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बनलगी में स्थापित होगा टमाटर आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योग – राम कुमार चौधरी

बनलगी में किसान मेला एवं किसान उत्पादक संगठन जागरूकता शिविर आयोजित दून  :  मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार चौधरी ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के बनलगी में शीघ्र...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव आयोग ने बदल दिया यह नियम, मोदी सरकार पर भड़क उठी कांग्रेस; क्या है पूरा मामला‌?

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने चुनाव संबंधी नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। इसके तहत अब पोल बूथों के सीसीटीवी फुटेज उम्मीदवारों और आम जनता को उपलब्ध नहीं कराए जा सकते। इस सुधार...
Translate »
error: Content is protected !!