केंद्र की मदद पर राजनीति कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

by

केंद्रीय फंड से हो रहे विकास कार्य, मुख्यमंत्री ने नहीं जताया आभार: जयराम

हिमाचल के विकास में केंद्र का बड़ा योगदान, सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर केंद्र से मिल रही वित्तीय सहायता का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया है। हमीरपुर से जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के सहयोग से हिमाचल प्रदेश में बड़े स्तर पर विकास कार्य संभव हो रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आज तक आभार का एक शब्द नहीं कहा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सड़कों के निर्माण, रखरखाव और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए केंद्र से अरबों रुपये की वित्तीय सहायता मिली है। प्रदेश में जहां भी सड़कों के उद्घाटन और शिलान्यास हो रहे हैं, उनमें से अनेक परियोजनाओं का बजट केंद्र सरकार ने स्वीकृत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से उदारतापूर्वक दी जा रही सहायता के लिए मुख्यमंत्री को सार्वजनिक रूप से धन्यवाद देना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए आवश्यक 30 करोड़ रुपये और रेलवे परियोजनाओं में अपने 10 प्रतिशत हिस्से का भुगतान करने में भी असमर्थ है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश की सड़कों की स्थिति खराब रही, लेकिन अब केंद्र से प्राप्त धनराशि से सड़क सुधार और रखरखाव के कार्य गति पकड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में फोरलेन सड़कों का विस्तार होने से लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिल रही है। इससे पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ी है और पर्यटन कारोबार को लाभ मिला है। जयराम ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से हालिया मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमाचल की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को स्थानीय समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का विस्तार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से हो रहा है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि इन परियोजनाओं के लिए शत-प्रतिशत धन केंद्र से मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिमला सांसद सुरेश कश्यप के माध्यम से स्वीकृत सड़क परियोजनाओं पर भी कांग्रेस राजनीतिक श्रेय लेने का प्रयास कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जल ऊर्जा पर्यटन को किया जाएगा प्रोत्साहित मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ऊर्जा विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में अधिक से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोलियां चली : पिता-पुत्र समेत 3 की हत्या:2 की हालत नाजुक, 30 एकड़ जमीन को लेकर हिंसक झड़प

पटियाला : घनौर कस्बे के गांव चतर नगर में सुबह जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। जिसमें पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाराणा प्रताप जयंती पर सेक्टर-25 स्थित महाराणा प्रताप हॉस्टल में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि समारोह

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन ) 9 मई  : महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर सेक्टर-25 स्थित महाराणा प्रताप हॉस्टल, चंडीगढ़ में एक गरिमामयी पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी ने ब्यास डेरा प्रमुख से की मुलाकात : डेरा अनुयायियों की वोट बटोरने की चर्चाएं

अमृतसर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लो के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री के डेरा राधा स्वामी में आने के बाद चर्चाएं हैं कि डेरा अनुयायियों के वोट को भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!