हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी…नगर निगम के आयुक्त ने सभी लोगों से की सहयोग की अपील : राकेश शर्मा

by
स्वास्थ्य शिविर, चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रोसेसिंग प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन
एएम नाथ।  हमीरपुर 06 अक्तूबर । नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं कचरा प्रबंधन को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत नगर निगम के सफाई सेवकों के लिए टाउन हॉल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सफाई कार्य से जुड़े 130 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की।
इसके अतिरिक्त एम्स पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए चार प्रकार के अलग-अलग ठोस कचरे के पृथक्करण (छंटनी) के विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को गीले, सूखे तथा अन्य प्रकार के कचरे को उचित रूप से अलग-अलग रखने और स्वच्छता के प्रति जागरुक रहने का संदेश दिया गया।
विद्यार्थियों को नगर निगम हमीरपुर के कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का शैक्षणिक भ्रमण भी करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को कचरे के संग्रहण, पृथक्करण, प्रसंस्करण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण का संदेश अपने घरों, पड़ोसियों एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाएं।
उन्होंने विशेष रूप से हमीरपुर के नागरिकों से अपने-अपने घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को कम से कम अलग-अलग करके नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को सौंपने की अपील की। साथ ही उन्होंने शहरवासियों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने तथा नगर निगम के स्वच्छता प्रयासों में सहयोग देने का आग्रह किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

18 से 25 सितंबर तक शिमला में होगा मानसून सत्र : मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्‍याल शिव प्रताप शुक्‍ला से मुलाकात के बाद दी जानकारी

शिमला : हिमाचल विधानसभा में 18 से 25 सितंबर तक शिमला में मानसून सत्र आयेजित किया जाएगा। सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्‍याल शिव प्रताप शुक्‍ला से मुलाकात के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोगों के जीवन भर की कमाई ही नहीं कमाने के साधन भी नष्ट हो गए : जय राम ठाकुर

मासूम नीतिका को जयराम ठाकुर ने दुलारा, बोले बिटिया को नहीं होने देंगे कोई समस्या सबसे ज्यादा नुकसान जिला मंडी में हुआ, सिर्फ सराज से कुल 27 लोग मृत या लापता हैं 35000 से...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवतियां बीच सड़क पर डांस करने लगी : ट्रैफिक जाम में फंसे रहे वाहन, ढूंढ रही पुलिस

सोशल मीडिया पर अपना हूनर दिखाने के लिए लोग हद पार कर रहे हैं। रील्स बनाने के लिए चक्कर में लोग दूसरों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे है। बीते दिनों पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026’ के लिए हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल को किया रवाना

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज लोक भवन से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, राष्ट्रीय युवा महोत्सवदृ2026’ के लिए चयनित हिमाचल प्रदेश के प्रतिभागियों को औपचारिक रूप से रवाना किया।...
Translate »
error: Content is protected !!