शिमला, 6 अक्तूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में कुल 75 पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।
16 नेताओं को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष
नई कार्यकारिणी में कमल किशोर, नरोत्तम राम, शकुंतला कश्यप, राजेंद्र मोहन, गोकुल चंद सहगल, विजय कुमार, जीत राम, मदन लाल डोगरा, नागरू राम, निर्मला चौहान, भूरी सिंह, ओम प्रकाश, संजीव सोठा, मीना कश्यप, अभिताभ गोमा और संतोष कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यशपाल सिंह को महासचिव संगठन की जिम्मेदारी
यशपाल सिंह को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग में महासचिव संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सुनील कुमार खरियाल, करतार चंद भाटिया, मोहन नेगी, विद्या सागर चौहान, प्रीति थानटा, जोग चंद, राज कपूर, शिवानी चौहान, चेत राम चौहान, अमृता कश्यप, सतपाल, सर्वजीत सिंह, भुधि सिंह, गुरदेव सिंह, स्नेह लत्ता, देवराज पुजारी, चिंत राम, रोशन लाल, तरसेम लाल, इंद्र कश्यप, रमेश कुमार, समक्ष और भारती देवी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।
30 नेताओं को प्रदेश सचिव बनाया
प्रदेश सचिव के पद पर सुरेश दत्ता, लेखराज भारती, कृष्ण दास तंवर, जगदीश कुमार, दौलत राम, नागरू सम्थेल, पवन कुमार, सरिता कश्यप, उषा धीमान, रमेश चंद, प्रीतम सागर, सोहन लाल बंसल, सुखबीर सिंह, संदेश, जुगल किशोर, कुलदीप धीमान, पुष्पा कुमारी, रतन कश्यप, खोबे राम, सोम कृष्ण, जगदीश माशा, संजीव जस्सल, पदमा, अभिनाश थापर, विजय कुमार, प्रवीण कुमार भाटिया, सुरेश कुमार मिया, विनोद भाटिया, गोरखु राम शास्त्री और बृज लाल को जिम्मेदारी दी गई है।
पांच कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त
प्रेम लाल, मुकुल राज, रामेश्वर सिंह, साजन सिंह और रूप चंद को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
जल्द जिला और ब्लॉक स्तर पर मिलेंगी जिम्मेदारियां
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने नवगठित कार्यकारिणी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई प्रदेश कार्यकारिणी को जल्द ही जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
