नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हरोली में निकाली जागरूकता रैली : विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

by

रोहित जसवाल।  ऊना, 8 अक्तूबर: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से जिला कल्याण अधिकारी ऊना की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता रैली एवं खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में स्कूल की 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।May be an image of text

जिला कल्याण अधिकारी ऊना आवास पंडित ने बताया कि जागरूकता रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, स्कूल और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।

उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें खेलकूद और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है, ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हों।

इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी ऊना जितेंद्र शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिह्नित 21 हजार पेड़ों की टेंडर प्रक्रिया आरंभ होगी : आपदा से गिरे पेड़ों को अतिशीघ्र उठाएगी वन निगम: केहर सिंह खाची

नादौन 23 सितंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने कहा है कि इस माॅनसून सीजन में प्रदेश में आई भीषण आपदा से जगलों और वनभूमि का भी भारी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर की 25 ब्लॉक समितियों में 17 पर आप, 6 पर कांग्रेस, 1पर अकाली दल तथा 1 पर भाजपा काबिज

 आम आदमी पार्टी ने जिला परिषद की 4 की 4 सीटोंपर जीत दर्ज की गढ़शंकर, 18 दिसंबर: गढ़शंकर क्षेत्र की 4 जिला परिषद की सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा और ब्लाक गढ़शंकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संगठन सृजन अभियान के तहत कुरुक्षेत्र पहुंचे राहुल गांधी … जिला अध्यक्षों को दिया प्रशिक्षण

एएम नाथ। कुरुक्षेत्र : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार, 21 जनवरी को हरियाणा दौरे पर कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां पंजाबी धर्मशाला में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए अनुमति मामलों की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित : लंबित एफसीए अनुमति मामलों का आपसी समन्वयन स्थापित कर जल्द किया जाए समाधान – उपायुक्त अपूर्व देवगन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता चंबा, 6 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि ज़िला में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत लंबित सभी एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों संबंधित विभाग आपसी समन्वयन...
Translate »
error: Content is protected !!