संगरूर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज : 48 वर्षीय महिला की शिकायत पर कार्रवाई, नौकरी और चेयरमैन पद का झांसा देने का आरोप

by

संगरूर: संगरूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह गागा के खिलाफ पुलिस ने एक 48 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई महिला के शिकायत दर्ज कराने और उसके बयान दर्ज किए जाने के बाद की है।

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि वह भी कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई है। इसी दौरान जगदेव सिंह, निवासी गागा, लहरा, का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ और दोनों पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी साथ जाने लगे।

महिला ने आरोप लगाया कि मेल-जोल बढ़ने के बाद जगदेव सिंह ने उसके दामाद को सरकारी नौकरी दिलाने तथा उसे किसी संस्था या बोर्ड में चेयरमैन बनाने का भरोसा दिया। महिला के अनुसार, इसी प्रलोभन के चलते आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी अन्य व्यक्ति को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है। आरोपी का पक्ष सामने आने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रात में पति नहीं कर पाया खुश-हनीमून पर गए थे कपल : पुलिस के पास पहुंची पत्नी

दादरी :  उत्तर प्रदेश के दादरी की रहने वाली एक युवती की शादी नोएडा के रहने वाले एक युवक से हुई. शादी के कुछ दिनों बाद दोनों ने हनीमून पर जाने की योजना बनाई....
article-image
पंजाब

डी.ए.वी कॉलेज ऑफ एजुकेशन (होशियारपुर) में नशाखोरी के दुष्प्रभावों और उपचार पर जागरूकता वर्कशाप का आयोजन

नशाखोरी का उपचार स्वास्थ्य विभाग, पंजाब द्वारा निःशुल्क किया जाता हैः महिमा मिन्हास होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  कोमल मित्तल आई.ए.एस, डिप्टी कमिश्नर, होशियारपुर और चेयरपर्सन, जिला नशा मुक्ति पुनर्वास सोसायटी, होशियारपुर तथा डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!