हमीरपुर से लापता विवाहिता ऊना के अंब में मिली : मोबाइल लोकेशन से लगा सुराग

by

सोशल मीडिया के जरिए ऊना के युवक से हुई थी जान-पहचान; पुराना मोबाइल नंबर बंद मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच से लगाया पता

रोहित जसवाल।  हमीरपुर/ऊना। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित ससुराल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 35 वर्षीय विवाहिता को पुलिस ने ऊना जिले के अंब थाना क्षेत्र में तलाश लिया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और डिजिटल लोकेशन की मदद से महिला का पता लगाया। इसके बाद उसे अंब थाने बुलाकर पूछताछ की गई और परिजनों को भी सूचना दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला की सोशल मीडिया के माध्यम से ऊना जिले के एक अविवाहित युवक से जान-पहचान हुई थी। युवक पेशे से चालक बताया जा रहा है। बातचीत बढ़ने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इसके बाद महिला अचानक अपने ससुराल से चली गई।

महिला के लापता होने पर परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने हमीरपुर पुलिस के पास गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।

पुराना मोबाइल नंबर मिला बंद

जांच के दौरान पुलिस को महिला का पुराना मोबाइल नंबर बंद मिला। छानबीन में पता चला कि उसने पुराना सिम कार्ड निकालकर नया नंबर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी और डिजिटल लोकेशन की मदद से उसकी मौजूदगी का पता लगाया।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को मामले में प्रारंभिक पूछताछ की गई। इसके बाद रविवार को महिला को अंब थाने बुलाया गया। पुलिस ने उसके परिजनों को भी इसकी जानकारी दी।

फिलहाल महिला के लापता होने से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी सामने आई है। उसके घर छोड़ने के कारणों और मामले से संबंधित अन्य तथ्यों के बारे में पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों को मुफत एलपीजी किट एवं राशन प्रदान करेगी प्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

31 मार्च, 2024 तक प्रदान की जाएगी निःशुल्क राशन की सुविधा शिमला : प्रदेश में हाल ही की बरसात में प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं सहायता के दृष्टिगत मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आएंगी : 10 अक्तूबर को ऊना

ऊना, 26 सितंबरः केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्‍मृति ईरानी 10 अक्तूबर को जिला ऊना के प्रवास पर रहेंगी। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में युवक की संदिग्ध मौत….लिव-इन पार्टनर महिला गिरफ्तार

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, चंबा के गोल्टी में युवक की मौत से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार एएम नाथ। चम्बा : चंबा से सटी ग्राम पंचायत सरोल के गोल्टी गांव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 ट्रक ऑपरेटरों ने गिरफ्तारियां दी : सीमेंट ढुलाई को लेकर चल रहे विवाद के बीच दाड़लाघाट में

सोलन : सोलन सीमेंट ढुलाई को लेकर चल रहे विवाद के बीच दाड़लाघाट में बुधवार को 40 ट्रक ऑपरेटरों ने गिरफ्तारियां दी। ट्रक ऑपरेटरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।एसीसी सीमेंट फैक्ट्री बंद...
Translate »
error: Content is protected !!