नाबालिग से जुड़े मामले में SC-ST एक्ट की धाराएं जोड़ने की मांग : आयोग अध्यक्ष ने दिए निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश

by

ऊना में प्रतिनिधिमंडल ने कुलदीप कुमार को सौंपा मांग पत्र, पुलिस अधीक्षक से तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने को कहा

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने ऊना जिले के बंगाणा थाने में दर्ज नाबालिग से जुड़े मामले में पुलिस अधीक्षक को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में तथ्यों और लागू कानूनी प्रावधानों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए।

सोमवार को अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। इस दौरान आयोग के सदस्य एवं अधिवक्ता डॉ. विजय डोगरा भी मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र में आरोप लगाया कि नाबालिग से संबंधित मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधान शामिल नहीं किए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करवाते समय नाबालिग ने अपनी जाति का उल्लेख किया था। इसी आधार पर मामले में लागू कानूनी प्रावधानों के अनुसार एससी-एसटी एक्ट की उचित धाराएं जोड़ने की मांग की गई।

मांग पत्र में यह भी बताया गया कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से सभी तथ्यों की जांच कर कानून के अनुरूप कार्रवाई करने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने पुलिस अधीक्षक ऊना को मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्षता से जांच करने और लागू कानूनी प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

संदीप कदम शिमला का नया मंडल आयुक्त : 4 आईएएस और 9 एचएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी :

शिमला : हिमाचल सरकार ने 4 आईएएस और 9 एचएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने ट्रांसफर ऑर्डर भी जारी कर दिए हैं, जिसके अनुसार अधिकारियों को तुरंत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

एकल नारी संगठन के राज्य स्तरीय समारोहमुख्यमंत्री ने की अध्यक्षता : प्रदेश सरकार समाज के जरूरतमंद व वंचित वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां एकल नारी संगठन के राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के जरूरतमंद व वंचित वर्गों के कल्याण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक वर्ष का कारावास, 2 लाख 70 हजार जुर्माना : चेक बाउंस के मामले में अदालत ने सजा सुनाई

चंबा। 25 नवंबर चेक बाउंस के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंबा सुभाष चंद्र भसीन की अदालत ने व्यक्ति को एक वर्ष का कारावास और दो लाख 70 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता लोभ में जयराम ठाकुर कर रहे जनादेश का अपमान: बाली

  एएम नाथ। शिमला, 22 मार्च :  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सत्ता के बिना मछली की तरह छटपटा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!