राहुल गांधी ने अपनी गैर-जिम्मेदाराना हरकतों से देश को शर्मसार किया : जयराम ठाकुर

by

सराज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर बोला तीखा हमला

कहा, राहुल गांधी को ढोना कांग्रेस की मजबूरी हो सकता है देश के लिए नहीं

एएम नाथ। मंडी
भारतीय जनता पार्टी के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की, जहां उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों से मिलना सदैव नई ऊर्जा का संचार करता है और सभी का स्नेह, समर्पण तथा संगठन के प्रति प्रतिबद्धता जनसेवा के संकल्प को मजबूत बनाती है। उन्होंने पंचायत चुनावों में भाजपा का साथ देने पर कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि इससे 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी जीत की ज़मीन पक्की हो चुकी है, इसलिए सभी कार्यकर्ता रिकॉर्डतोड़ जीत के लिए फिर से जुट जाएं क्योंकि निश्चित रूप से आगे भाजपा की ही सरकार बनेगी और रुके हुए काम पूर्ण होंगे।
देश के राजनीतिक हालात पर बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया और आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपनी गैर-जिम्मेदाराना हरकतों से देश को शर्मसार किया है, क्योंकि स्वतंत्र भारत में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई नेता बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के अंदर घुस गया और गेट तोड़कर अराजकता फैलाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि ऐसे गुंडे और दिमाग से नक्सली सोच वाले नेता को ढोना कांग्रेस की मजबूरी हो सकती है देश की नहीं, जो बिना चुनाव के प्रधानमंत्री की कुर्सी पाने के लिए लालायित हैं और नरेंद्र मोदी के तीसरी बार देश का नेतृत्व करने से असहज हो रहे हैं।
आज कांग्रेस राहुल गांधी की इन हरकतों की वजह से देश में तहस-नहस हो चुकी है और देश ने भरोसा भाजपा पर जताया है जिससे 22 राज्यों में भाजपा और सहयोगी दलों की सरकारें लोकतंत्र की चुनावी प्रक्रिया से सत्ता में हैं, जबकि राहुल हुड़दंग से सत्ता पाना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि आज चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस पार्टी पहले की तुलना में और शर्मनाक तरीके से हारेगी क्योंकि 100 से अधिक चुनावों में असफलता ने राहुल गांधी को ऐसे अराजक काम करने के लिए मजबूर कर दिया है।
इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे राहुल गांधी के लिए अपना समय बर्बाद न करें और हिमाचल के विकास पर ध्यान दें, क्योंकि मुख्यमंत्री हर रोज़ दिल्ली दौड़कर सरकारी खर्चे पर कांग्रेस रैलियों में भाग ले रहे हैं और शिमला पहुंचते ही उन्हें वापस बुला लिया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को लगता है कि दिल्ली नहीं गए तो उनकी कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी इसलिए राहुल गांधी के डर से रोज़ उल्टे पैर वापस दिल्ली पहुंच जाते हैं।
उन्होंने ‘मोदी है तो मुमकिन है’ का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया के उथल-पुथल भरे दौर में भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है, जहां आईएमएफ के नवीनतम वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम अनुमानों के अनुसार भारत 2026 और 2027 में 7.0% की अनुमानित जीडीपी वृद्धि के साथ दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में मजबूत आर्थिक आधार, सुधारों की निरंतरता और आत्मविश्वास से भरा नया भारत विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छवि चमकाने के लिए दो लोगों की भर्ती पर बोले जयराम ठाकुर — जनहितैषी योजनाओं के बजाय छवि चमकाने में सरकार खर्च करेगी पैसे

हिमकेयर से इलाज, सहारा का आसरा छीनकर, परीक्षा फ़ीस दुगुनी करके नहीं चमकेगी छवि एएम नाथ। शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सुक्खू सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर : ऑडिशन के लिए ईमेल पते shrichintpurnimahotsav2024@gmail.com पर करें आवेदन

रोहित भदसाली। ऊना, 30 अगस्त. ऊना जिले में पहली बार आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन इस आयोजन को दिव्य और भव्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ननखड़ी विकास खंड की पंचायतों को आपदा प्रबंधन हेतु आवश्यक उपकरण करवाएं उपलब्ध

एएम नाथ।  रामपुर बुशहर, 09 जनवरी — प्रदेश सरकार ने आपदा प्रबंधन व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (PERC)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

62 लाख रुपए से छह माह में बनेगा संतोषगढ़ पशु चिकित्सालयः सत्ती

ऊना, 9 सितंबर – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज संतोषगढ़ में 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय पशु चिकित्सालय के भवन निर्माण का विधिवत पूजा अर्चना...
Translate »
error: Content is protected !!