पांगी के सेरी गांव में आग का तांडव : देवी सिंह का मकान जलकर राख; 20 लाख का नुकसान

by

आग से बेघर हुआ परिवार, पुलिस-फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने मिलकर पाया आग पर काबू; विधायक डॉ. जनक राज ने प्रशासन को मदद के निर्देश दिए

 एएम नाथ।  चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के पांगी उपमंडल के सेरी गांव में आग लगने से देवी सिंह का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। घर जल जाने के कारण प्रभावित परिवार के सामने रहने और घरेलू सामान की व्यवस्था करने का संकट खड़ा हो गया है।

जानकारी के अनुसार, देवी सिंह के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया और आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की संयुक्त कोशिशों से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मकान पूरी तरह जल चुका था।

विधायक ने प्रशासन से मांगी प्रभावित परिवार को राहत

भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने प्रशासन को प्रभावित परिवार की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं। मकान के जलने से परिवार को हुए नुकसान के मद्देनजर प्रशासनिक सहायता की जरूरत महसूस की जा रही है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभागों की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रभावित परिवार को अब प्रशासन की ओर से राहत और सहायता मिलने का इंतजार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू : दावे और आपत्तियां 28 मार्च तक स्वीकार्य

एएम नाथ । शिमला :  राज्य चुनाव आयोग, हिमाचल प्रदेश ने पूरे राज्य की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों के लिए मतदाता सूचियों का विशेष संशोधन शुरू कर दिया है, बुधवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुलैहड़ से करेंगे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 17 जनवरी को शुरूआत

उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ऊना, 12 जनवरी – लोगों की समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार के कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार की शुरूआत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के सूरी में कटान के दौरान पेड़ गिरने से भरमौर के व्यक्ति की मौत, पांच घायल 

एएम नाथ। ऊना  : ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के तहत सूरी में कटान के दौरान पेड़ गिरने से एक चरानी की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

79.9 लाख रुपये नकद बरामद : रांची में सीबीआई का बड़ा ऐक्शन….अब डिफेंस इंजीनियर के घर छापे में मिला

रांची : सीबीआई ने गुरुवार को इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियरिंग(आईडीएसई) के रांची स्थित इकाई के गैरिसन इंजीनियर साहिल रातूसरिया के नामकुम स्थित आवास में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने आवास से...
Translate »
error: Content is protected !!