‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ : आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री सुक्खू को भेंट किया अपना पहला उपन्यास

by

‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ के लिए मुख्यमंत्री ने दी बधाई, साहित्यिक यात्रा की सफलता की कामना की

शिमला, 19 अक्टूबर। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने राकेश कुमार प्रजापति को उनके पहले उपन्यास के प्रकाशन पर बधाई देते हुए उनकी साहित्यिक यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह पुस्तक पाठकों को सकारात्मक चिंतन, आत्ममंथन और जीवन के विभिन्न पहलुओं को गहराई से समझने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रशासनिक दायित्वों के साथ साहित्यिक सृजन की दिशा में राकेश कुमार प्रजापति का यह प्रयास उनकी रचनात्मक अभिरुचि को दर्शाता है। उपन्यास के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं और जीवन के विविध पहलुओं को अभिव्यक्त करने की उनकी पहल साहित्य के प्रति उनकी रुचि को सामने लाती है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले राकेश कुमार प्रजापति यह पुस्तक परम पावन दलाई लामा को भी भेंट कर चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा रोकने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर: वीरेंद्र कंवर

नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित ऊना, 7 फरवरी: हिमाचल प्रदेश राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण एवं जिला स्वास्थ्य ऊना के संयुक्त तत्वाधान में गैर सरकारी संगठनों द्वारा संचालित नशा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर दफ्तर में आज लगेगा संडे वीज़ा मेला : कनवर अरोड़ा

कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एम डी कनवर अरोड़ा ने बताया कि रविवार 17 मई को गढ़शंकर दफ्तर में संडे वीज़ा मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका फायदा होशियारपुर के साथ लगते हिमाचल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को 15 नवम्बर तक कराना होगा ई-केवाईसी सत्यापन।

राकेश शर्मा :देहरा /तलवाड़ा l सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा यह सूचित किया गया है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों को अपना ऑनलाइन सत्यापन (E-KYC) 15 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से कराना है। विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा मेडिकल कॉलेज में ‘वन मैन आर्मी’ बने डॉ. रोहित

21 दिनों में 77 सफल ऑपरेशन एएम नाथ। चम्बा : मेडिकल कॉलेज चम्बा में स्टाफ की कमी के बीच एक डॉक्टर की मेहनत और समर्पण मिसाल बनकर सामने आया है। सर्जरी विभाग में तैनात...
Translate »
error: Content is protected !!