शाहपुर मैदान में बनेगा भव्य मंच, वर्तमान स्टेज का होगा कायाकल्प : केवल सिंह पठानिया

by
मुख्यमंत्री का आभार जताया, शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा मिलने पर जताई खुशी
खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं और आयोजन में सहयोग देने वालों को किया सम्मानित
एएम नाथ। शाहपुर, 20 अक्तूबर: जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी से भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में उत्सव का स्तर और ऊंचा उठाने के प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पिछले पौने चार वर्षों में शाहपुर में विकास कार्यों को गति मिली है और क्षेत्र प्रगति की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए घोषणा की कि शाहपुर मैदान में वर्तमान स्टेज का कायाकल्प कर उसकी जगह भव्य मंच बनाया जाएगा। साथ ही, नवंबर माह में धारकंडी में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके उपरांत उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर रावण सहित अन्य पुतलों का दहन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भव्य आतिशबाजी का आनंद लिया।
समारोह में केवल सिंह पठानिया ने उत्सव के सफल आयोजन में सेवाएं देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापार मंडल शाहपुर के प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
उत्सव के तहत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता टीमों को भी ट्रॉफियां प्रदान की गईं।
वहीं, राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल रैत के विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत कर नशामुक्ति का संदेश दिया। बच्चों के मनोरंजन के लिए चेयर रेस और मटका फोड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव का भव्य समापन हुआ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ऑन सेल की फितरत से बाज नहीं आ रही है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

मॉडर्न टाउनशिप के नाम पर प्रदेश को फिर बेचने की साज़िश कर रही सरकार सस्ती जमीनें लेकर हिमुडा को देने और फिर उसे बिल्डर्स को देने की साज़िश एनओसी देने के लिए पंचायतों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय दो दिवसीय माँ चंडी देवी मेला आज से : खेलकूद प्रतियोगिताएं व कुश्ती दंगल मेले का मुख्य आकर्षण

डॉ. गिरधारी लाल कश्यप। बद्दी :  जिला स्तरीय दो दिवसीय जय मां चंडी मेले का आयोजन 29 और 30 मई को मेला ग्राउंड चंडी में धूमधाम से किया जाएगा।पूर्व पंचायत प्रधान बलवंत ठाकुर व...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 01 जून ।  चंडीगढ़ पुलिस के पीओ  एवं समन स्टाफ ने फरार एवं उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी यूटी चंडीगढ़ के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीएलओ, सुपरवाइजरों और एईआरओ को समझाई एसआईआर की प्रक्रिया

एएम नाथ। शिमला :  बड़सर 31 मार्च। विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर के बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों और एईआरओ को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए यहां मिनी...
Translate »
error: Content is protected !!