विभिन्न शिक्षण संस्थानों के नवनिर्मित भवनों का करेंगे उद्घाटन
एएम नाथ। चंबा : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 24 से 26 अक्तूबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे।
शिक्षा मंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 23 अक्तूबर को सांय डलहौजी पहुंचेंगे।
रोहित ठाकुर 24 अक्तूबर को दोपहर 2:00 बजे सेक्रेड हार्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डलहौजी के 125वें वर्षगांठ समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उनका रात्रि ठहराव चंबा में रहेगा।
शिक्षा मंत्री 25 अक्तूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहला, राजकीय उच्च विद्यालय सैहली के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। वह
दोपहर बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधा में विज्ञान खंड का भी उद्घाटन करेंगे। उनका रात्रि ठहराव भरमौर रहेगा।
26 अक्तूबर को शिक्षा मंत्री प्रातः 8:30 बजे भरमौर से कुगती के लिए रवाना होंगे। यहां वह राजकीय उच्च विद्यालय कुगती के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। आगे का प्रवास कार्यक्रम बाद में जारी होगा।
