सड़क हादसे में घायल की जान बचाने वाले को मिलेगा 25 हजार रुपये का इनाम

by

राह-वीर योजना के तहत मददगार को नकद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र, डीसी आशिका जैन ने लोगों से दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने की अपील की

होशियारपुर, 22 अक्टूबर। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की समय पर मदद कर उसकी जान बचाने वाले व्यक्ति को सरकार की राह-वीर योजना के तहत 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशंसा पत्र दिया जा सकता है। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने लोगों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना के समय घायल की सहायता करने से पीछे न हटें और जरूरत पड़ने पर तुरंत एंबुलेंस या आपातकालीन सेवाओं को सूचित करें।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही राह-वीर योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाना और उनकी जान बचाने वाले मददगारों को प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत पुरस्कार निर्धारित पात्रता शर्तों और नियमों के अनुसार दिया जाता है।

हादसे के बाद पहला घंटा बेहद अहम

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद का पहला घंटा ‘गोल्डन आवर’ कहलाता है। इस दौरान घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिलना उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। ऐसे में दुर्घटना देखने वाले लोगों की तत्परता और संवेदनशीलता किसी की जिंदगी बचाने में अहम साबित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सड़क हादसे में घायल लोगों को देखता है, तो उसे बिना किसी डर या झिझक के मदद के लिए आगे आना चाहिए। घायल को जल्द से जल्द चिकित्सा सहायता दिलाने के लिए एंबुलेंस या संबंधित आपातकालीन सेवा को सूचना देना भी जरूरी है।

मददगारों के अधिकारों की सुरक्षा के प्रावधान

आशिका जैन ने बताया कि नेकनीयती से सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की सहायता करने वाले लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी प्रावधान किए गए हैं। इनका उद्देश्य मददगारों को अनावश्यक कानूनी परेशानियों से बचाना है, ताकि लोग बिना किसी आशंका के घायलों की सहायता कर सकें।

इस अवसर पर आरटीओ अमनदीप कौर घुम्मण ने भी नागरिकों से अपील की कि वे मानवता के नाते सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करें और जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सहायता दिलाकर अनमोल जीवन बचाने में योगदान दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना के जीवन और विचारों पर आधारित पुस्तक “प्रेरणादायक साक्षात्कार-एक सफ़र” पुस्तक का राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया अनावरण

चंडीगढ़ : पंजाब राज भवन में आज एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मेयर चुनाव में हार से तिलमिला गई बीजेपी : अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर हमला

नई दिल्ली।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को चांदनी चौक में पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला।  उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!