दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दोनों चालक गंभीर घायल

by

माहिलपुर : , 25 अक्टूबर : होशियारपुर-गढ़शंकर मार्ग पर गांव दोहलरों के पास मारुति एजेंसी के सामने दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए माहिलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल में उपचाराधीन हरजीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव राशिदपुर, जिला रूपनगर ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल नंबर PB-12-AD-7087 पर सवार होकर होशियारपुर में अपने रिश्तेदारों के घर जा रहा था। जब वह लांगेरी रोड के पास मारुति एजेंसी के सामने पहुंचा तो उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर सुखविंदर सिंह पुत्र रघबीर सिंह निवासी गांव पालदी, हाल निवासी दोहलरों की मोटरसाइकिल नंबर PB-07-W-0889 से हो गई।

हादसे में दोनों मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें माहिलपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 मार्च से चंडीगढ़ में लगाए जा रहे किसान मोर्चे की तैयारी को लेकर किरती किसान यूनियन ने की बैठक

गढ़शंकर :  संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 5 मार्च से चंडीगढ़ में लगाए जा रहे किसान मोर्चे की तैयारी को लेकर किरती किसान यूनियन ने गांव सिकंदरपुर में किसानों की बैठक की। जिसमें...
article-image
पंजाब

बब्बर खालसा इंटरनेशनल का मोस्ट वांटेड आतंकी चरनजीत पटियालवी गिरफ्तार

चंडीगढ़ :   पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के मोस्ट वांटेड आतंकी चरनजीत पटियालवी को गिरफ्तार कर लिया। वह पिछले 12 साल से फरार...
article-image
पंजाब

पटाखों की बिक्री के लिए 57 अस्थायी लाइसेंस किए जारी -वीडियोग्राफी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से ड्रा निकाल कर जारी किए गए लाइसेंस

होशियारपुर, 18 अक्टूबरः डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने इस वर्ष दीवाली के त्यौहार के दौरान रिटेल में पटाखे बेचने संबंधी ड्रा के माध्यम से जिले में 57 अस्थायी लाइसेंस जारी किए हैं। आज जिला प्रशासकीय...
Translate »
error: Content is protected !!