सेना की वर्दी पहनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार : फर्जी सैन्य अधिकारी बनने का आरोप

by

मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर कसौली पुलिस की कार्रवाई; आरोपी के पास से सैन्य लिकर कार्ड बरामद, होटल में शेफ का काम करता है युवक

एएम नाथ। कसौली। हिमाचल प्रदेश के कसौली सैन्य छावनी क्षेत्र में सेना की वर्दी पहनकर खुद को सैन्य अधिकारी बताने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अर्पण कटोच निवासी गांव टिकरी, बैजनाथ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से एक सैन्य लिकर कार्ड बरामद हुआ है, जिस पर उसकी सेना की वर्दी में तस्वीर और नाम दर्ज था। कार्ड से संबंधित वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक, कसौली स्थित मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट को सूचना मिली थी कि गांव कोट और आसपास के क्षेत्रों में एक युवक सेना की वर्दी और बैज पहनकर घूम रहा है तथा खुद को सेवारत सैन्य अधिकारी बताता है। सैन्य छावनी और आसपास के क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सूचना स्थानीय पुलिस के साथ साझा की गई।

इसके बाद गढ़खल पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ललित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने संदिग्ध की तलाश शुरू की और उसे सुनारडी क्षेत्र से हिरासत में ले लिया।

निजी होटल में शेफ का काम करता है आरोपी

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी कसौली के एक निजी होटल में शेफ के तौर पर काम करता है और सुनारडी गांव में किराये के मकान में रहता है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान वह सेना से संबंधित अपने दावों के समर्थन में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

तलाशी के दौरान उसके पास से सैन्य लिकर कार्ड मिला। पुलिस ने जब कार्ड की प्रामाणिकता और उसे हासिल करने से संबंधित दस्तावेज मांगे तो आरोपी कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका।

भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कसौली थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 168 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी ने सेना की वर्दी और सैन्य लिकर कार्ड कहां से हासिल किया था तथा क्या इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है। इसके अलावा, सैन्य छावनी क्षेत्र में कथित तौर पर सैन्य अधिकारी बनकर घूमने के पीछे उसकी मंशा की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गोवंश के अवशेष मिलने पर चंबा में बवाल, बाजार बंद : पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की, भारी पुलिस बल तैनात……पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, मुख्य चौक पर हनुमान चालीसा का पाठ एएम नाथ।  चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सिल्लाघ्राट क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने की घटना को लेकर बुधवार को जमकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीपीएल चयन में पारदर्शिता से पात्र परिवारों को मिलेगा योजनाओं का लाभ : पठानिया

चंबा में 50 हजार परिवार बीपीएल श्रेणी में चिन्हित, आठ चरणों में हुआ सर्वेक्षण बोले विधानसभा अध्यक्ष, बीपीएल परिवारों की महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने की दिशा में सरकार कर रही काम एएम...
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिला के 263 युवाओं ने पास किया फिजीकल फिटनेस टैस्ट

ऊना : ऊना के इंदिरा स्टेडियम में चल रही भर्ती रैली में बुधवार को सिरमौर जिला के 2020 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 263 युवाओं ने फिजीकल फिटनेस टैस्ट पास कर लिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता को छेड़ा हस्ताक्षर अभियान : लोकतंत्र के महापर्व में सबकी भागीदारी तय बनाने पर जोर

ऊना :  20 मार्च। लोकसभा चुनाव.2024 को लेकर व्यवस्थित मतदाताए शिक्षा और चुनावी भागीदारी ;स्वीपद्ध कार्यक्रम के तहत उपमंडल हरोली में मतदाता जागरूकता के मकसद से हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया गया है। एसडीएम हरोली...
Translate »
error: Content is protected !!