हिमाचल स्काउट्स की अलग बटालियन गठित करे केंद्र सरकार : सुक्खू

by

किन्नौर और लाहौल-स्पीति के युवाओं को सेना में भर्ती के विशेष अवसर देने की मांग; मुख्यमंत्री बोले- सीमाओं की सुरक्षा और दुर्गम क्षेत्रों में सैन्य अभियानों को मिलेगी मजबूती

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से लद्दाख स्काउट्स, सिक्किम स्काउट्स और अरुणाचल प्रदेश स्काउट्स की तर्ज पर हिमाचल स्काउट्स की एक समर्पित बटालियन गठित करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं, विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल-स्पीति के युवाओं को सेना में भर्ती के विशेष अवसर मिल सकेंगे।

मुख्यमंत्री के अनुसार, इन सीमावर्ती क्षेत्रों के युवा ऊंचाई वाले दुर्गम पहाड़ी इलाकों और कठिन जलवायु परिस्थितियों से अच्छी तरह परिचित हैं। उनके इस अनुभव का उपयोग सैन्य सेवाओं में किया जा सकता है।

एलएसी पर रक्षा तैयारियों को मिलेगी मजबूती

सुक्खू ने कहा कि हिमाचल स्काउट्स की अलग बटालियन गठित होने से भारत-चीन सीमा, विशेषकर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी), पर रक्षा तैयारियों को मजबूती मिल सकती है। इससे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में सैन्य अभियानों की क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के साथ वीरभूमि के रूप में भी जाना जाता है। प्रदेश के एक लाख से अधिक युवा सशस्त्र बलों में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि लगभग इतनी ही संख्या में पूर्व सैनिक भी देश की रक्षा और सुरक्षा में योगदान दे चुके हैं।

हिमाचल की सैन्य परंपरा पर जताया गर्व

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की गौरवशाली सैन्य परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते थे। प्रदेश के सैनिकों ने अपने शौर्य, समर्पण और बलिदान से देश का मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की वीरभूमि ने चार परमवीर चक्र विजेता दिए हैं। यह प्रदेश की साहस, देशभक्ति और बलिदान की समृद्ध परंपरा का प्रमाण है। उन्होंने जोर दिया कि हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन के गठन से सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं की सैन्य सेवाओं में भागीदारी को प्रोत्साहन मिल सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा-सलूणी-कोटी पुल सड़क मार्ग बहाल

एएम नाथ। शिमला।  मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने चम्बा और अन्य ज़िलों में भारी बारिश के कारण भू-स्खलन और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिज मैदान पर 19 और 20 जून को विशाल नगर कीर्तन :गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व पर

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरु सिंह सभा व प्रदेश सरकार द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब के 400वें प्रकाश पर्व पर रिज मैदान पर 19 और 20 जून को विशाल नगर कीर्तन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

650 करोड़ का महा-घोटाला ! …जानें कौन है वो शातिर ‘ठेकेदार’, जिसने रेखा गुप्ता सरकार की नाक के नीचे काट दिया तगड़ा कूपन

नई दिल्ली :  देश की राजधानी दिल्ली के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में इस समय एक बहुत बड़े मेडिकल घोटाले (Medical Scam) को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग और सरकारी खरीद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जकातखाना फिश लैंडिंग सेंटर का निदेशक मत्स्य पालन विभाग ने किया औचक निरीक्षण

क्लोज सीजन की समाप्ति के बाद मत्स्य गतिविधियों की समीक्षा, मछुआरों से किया सीधा संवाद एएम नाथ।  बिलासपुर, 19 अगस्त: मत्स्य पालन विभाग, हिमाचल प्रदेश के निदेशक एवं प्रारक्षी ओम कांत ठाकुर ने आज...
Translate »
error: Content is protected !!