शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 2 करोड़ 35 लाख की राशि से नवनिर्मित विद्यालय भवनों के किए लोकार्पण

by

5 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति, मुख्यमंत्री शीघ्र करेंगे भरमौर विधानसभा क्षेत्र का दौरा

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : रोहित ठाकुर

एएम नाथ। चंबा : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जनजातीय क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधा में लगभग 1 करोड़ 48 लाख की धनराशि से नव निर्मित विज्ञान खंड (साइंस ब्लॉक) का लोकार्पण किया।
उन्होंने इससे पहले राजकीय उच्च पाठशाला सैल्ली के नव निर्मित भवन का भी विधिवत लोकार्पण किया। विद्यालय भवन के निर्माण पर 87 लाख की धनराशि व्यय की गई है।
सदर विधायक नीरज नैय्यर भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रोहित ठाकुर ने मांधा तथा सैल्ली में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और केंद्र सरकार से जुड़े वित्तीय संसाधनों की चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने इसके उदाहरण के तौर पर राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद करने तथा जीएसटी कंपनसेशन का उल्लेख किया।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द विधानसभा क्षेत्र भरमौर के प्रवास पर आएंगे। इस दौरान वह क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और लोगों को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में गुणवत्ता युक्त एवं परिणामोन्मुख शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में शिक्षा विभाग में लगभग 10 हजार नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त 5 हजार शिक्षकों की नियुक्तियों का प्रावधान रखा गया है। इससे प्रदेश के जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी दूर करने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की शैक्षणिक नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।
रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधा में विज्ञान विषय के पद सृजित करने तथा अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त शौचालय निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
शिक्षा मंत्री ने राजकीय उच्च पाठशाला सैल्ली में रसोईघर निर्माण एवं अन्य कार्यों के लिए पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया। उन्होंने स्थानीय पंचायतों द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने का भी आश्वासन दिया।
महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी, अध्यक्ष जिला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम एवं अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुरजीत भरमौरी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक शेर सिंह, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा विकास महाजन, अधिशासी अभियंता विद्युत हंसराज चौहान, लोक निर्माण भालचंद्र ठाकुर, सहायक अभियंता अजय कुमार, विवेक चंदेल, ग्राम पंचायत प्रधान देवेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे ।
———————-
शिक्षा मंत्री ने माता बन्नी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस दौरान क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्ति स्थल माता बन्नी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की भी कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थी आत्मनिर्भर बनने के साथ आत्म-विकास पर भी दें ध्यान: राजेश धर्माणी कहा…..संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, सामूहिक चर्चा और सकारात्मक सोच को बनाएं जीवन का हिस्सा

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के विद्यार्थियों से किया संवाद एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर) 08 अगस्त : नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री 1 फरवरी को करेंगे 38वें मेजर छज्जू राम मेमॉरियल फुटबाल टूर्नामेंट में शिरकत

रोहित जसवाल।  ऊना, 31 जनवरी :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 1 फरवरी(रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री दोहपर 2.30 के उपरांत नगनोली में 38वें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका से डिपोर्ट हुआ भारतीय छात्र, एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहनाकर जमीन पर गया दबाया

नई दिल्ली । भारतीय छात्र को अमेरिका के न्यूर्क एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहनाकर जमीन पर दबाया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो भारतीय-अमेरिकी उद्यमी कुनाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभिन्न विद्यालयों में 300 स्मार्ट क्लास रूम भी होंगे निर्मित : राज्य में 10540 मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे टैबलेट: बाली

नगरोटा बगबां में टैबलेट वितरण समारोह किया आयोजित नगरोटा 26 दिसंबर :  राज्य में श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत 10540 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जाएंगे ताकि मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!