शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दिवंगत चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं

by

एएम नाथ। होली : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज होली में प्रदेश यूथ कांग्रेस कमेटी के दिवंगत उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी के निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट की तथा उनके असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त कीं । उनके साथ चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर भी मौजूद थे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि चंद्रमणि कुलेठी का असामयिक निधन परिवार एवं संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत की माता आशा देवी, पिता धर्मचंद, पत्नी कोमल तथा दो वर्षीय पुत्र रुद्र के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने ड्रीम्ज़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित

युवाओं की सकारात्मक सोच से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे : विक्रमादित्य सिंह नरेंद्र भारती। मंडी :  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी जिला के दो दिवसीय प्रवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम में नोकझोंक – आपदा राहत में बंदरबांट का जयराम ठाकुर ने लगाया आरोप : सुक्खू बोले-प्रभावितों को दी राहत

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में बीते साल आपदा और इस वर्ष बरसात के दौरान हुए नुकसान व राहत राशि के आवंटन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन : दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केन्द्रों की सूचियां 13 अगस्त तक जन साधारण के निरीक्षण के लिए उपलब्ध : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : संसदीय एवं विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन आदेश-2008 के अन्तर्गत जिला चम्बा के पुर्नगठित पाँचो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों 1-चुराह (अ०जा०), 2-भरमौर (अ०ज०जा०), 3-चम्बा 4-डलहौजी व 5-भटियात के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!