मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों से किया संवाद – इंटर्नशिप स्टाइपंड बढ़ाने पर प्रदेश सरकार करेगी विचारः मुख्यमंत्री

by

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में सीटें 8 से बढ़कर 57 हुईं, विद्यार्थियों को जल्द विदेश भेजेगी सरकार

एएम नाथ।  हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में पहले कुल 277 पीजी सीटें थीं, जबकि इस वर्ष 320 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 597 हो गई है। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में पीजी सीटों की संख्या भी आठ से बढ़कर 57 हो गई है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान यह जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने चिकित्सा शिक्षा, आर्थिक सहायता, कॉलेज के आधारभूत ढांचे, विदेश में एक्सपोजर विजिट और पीजी सीटों में बढ़ोतरी सहित विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे।

एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख रुपये तक शिक्षा ऋण

द्वितीय वर्ष की छात्रा बबीता ने आर्थिक कठिनाइयों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने का मुद्दा उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि डॉ. वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत 12 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों के पात्र विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रहे।

एमबीबीएस छात्र आयान चोपड़ा ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को अग्रणी चिकित्सा संस्थान बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा मेडिकल कॉलेज

छात्रा प्रतिभा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आधुनिक एम्फिथियेटर, ऑडिटोरियम और लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा, 300-300 विद्यार्थियों की क्षमता वाले छात्र और छात्राओं के हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

उन्होंने कहा कि जापान की एक कंपनी के सहयोग से कॉलेज का लेआउट प्लान तैयार किया गया है। भविष्य में यहां सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, कैंसर अस्पताल, डेंटल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने की योजना है। संस्थान में शोध गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

मेडिकल विद्यार्थियों को विदेश भेजने की तैयारी

विद्यार्थी निशांत ने मेडिकल छात्रों को विदेश में एक्सपोजर विजिट पर भेजने के बारे में सवाल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों से पीजी और एमबीबीएस के 10-10 विद्यार्थियों के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। चयनित विद्यार्थियों को जल्द विदेश भेजा जाएगा, जहां वे चिकित्सा क्षेत्र की बेहतर कार्यप्रणालियों का अध्ययन कर सकेंगे।

इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने पर विचार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एमबीबीएस विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाले स्टाइपेंड में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। इसके लिए बजट में आवश्यक प्रावधान करने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। सरकार चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने, विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने सरकारी नौकरियों में चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और मेरिट आधारित बनाने के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार करने की व्यवस्था का भी उल्लेख किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला ने की अपने तीन बच्चों की हत्या : मेला दिखाने के बहाने निकली, फिर तीनों बच्‍चों को नहर में फेंका

मोहाली : मोहाली से एक बेहद दर्दनाक और रूह कांपने वाली घटना सामने आई है जिसने ममता को शर्मसार कर दिया. मोहाली के मटौर गांव में एक कलयुगी मां पर अपने ही तीन मासूम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना के तहत कृषि मंत्री ने 450 बीपीएल परिवारों से किया संवाद

50 पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के सेक्शन लेटर किए प्रदान नगरोटा सूरियां,12 अगस्त। प्रदेश सरकार द्वारा अति निर्धन एवं बीपीएल परिवारों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से ‘अपना परिवार सुखी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का किया शुभारंभ – सामाजिक संरचना नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों का मुकाबला करने के लिए संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ। चंबा :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने चंबा के ऐतिहासिक मिंजर मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मधुर कुंजड़ी-मल्हार गीतों की धुनों के बीच मिंजर ध्वज फहराकर मेले का औपचारिक शुभारम्भ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

BJP की रैली में विधायक डॉ. जनक राज का “फ़ोन चोरी” –  दर्जनों कार्यकर्ताओं की “जेबें कटी”

एएम नाथ। धर्मशाला :  भाजपा की धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में हुई जनाक्रोश रैली में जोश के साथ ही जेबकतरों ने कइयों की जेबें साफ कर दी। उसी में एक भाजपा के भरमौर से...
Translate »
error: Content is protected !!