शिमला में 257 ग्राम चिट्टे के साथ अमृतसर का युवक गिरफ्तार

by

शोघी के पास टैक्सी रोककर स्पेशल सेल ने की कार्रवाई,  पुलिस को नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे की खेप सप्लाई करने के कथित प्रयास में पंजाब के अमृतसर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल सेल शिमला की टीम ने शोघी के पास एक टैक्सी को रोककर तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 257 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। आरोपी की पहचान रेशम सिंह (34) निवासी अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम संदिग्ध सप्लायर पर काफी समय से नजर रख रही थी। आरोपी को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शोघी के नजदीक टैक्सी की जांच की गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 257 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।

मामले में पुलिस थाना बालूगंज में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अब पूछताछ के आधार पर नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

इस साल 5.5 किलो चिट्टा और हेरोइन बरामद

शिमला पुलिस के अनुसार, इस वर्ष अब तक करीब 5.5 किलोग्राम चिट्टा और हेरोइन बरामद की जा चुकी है। पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक बताई है। इसमें करीब 1.120 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी भी शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, इसके अतिरिक्त करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की वाणिज्यिक मात्रा में एलएसडी, 16.5 किलोग्राम चरस, 14 किलोग्राम अफीम और छह किलोग्राम पॉपी हस्क भी बरामद की गई है। वहीं, भांग और अफीम की अवैध खेती के 10 लाख से अधिक पौधों को नष्ट करने की कार्रवाई भी की गई है।

पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है और बरामदगी के मामलों में सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर पहुंचने पर खेडां वतन पंजाब दीयां’ का मशाल मार्च का हुआ स्वागत : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व मेयर सुरिंदर कुमार सहित अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मशाल मार्च में हुए शामिल

होशियारपुर, 25 अगस्त: स्वस्थ व रंगले पंजाब की सृजना व प्रदेश को खेल में देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों व खेल मंत्री गुरमीत सिंह...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बीएससी छठे सेमेस्टर का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर-बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बीएससी छठे सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ बलजीत सिंह ने बताया की बीएससी छठे सेमेस्टर के शानदार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 2,56,870 किसान कर रहे हैं प्राकृतिक खेती, दूध उत्पादकों को 300 करोड़ रुपये किए गए वितरित : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का प्रथम प्राकृतिक खेती राज्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाला के निकटवर्ती ट्रांसपोर्टर के घर फायरिंग : लारेंस बिश्नोई के नाम पर 30 लाख फिराैती मांगी

मानसा :  स्व. सिद्धू मूसेवाला के करीबी परगट सिंह के घर पर फायरिंग की गई। इसके बाद विदेशी नंबर से लारेंस बिश्नोई के नाम पर 30 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। परगट सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!