खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बीए-बीएड चौथे सेमेस्टर का परिणाम शानदार

by

हरजोत ने 86 प्रतिशत अंक लेकर कक्षा में पहला, बबलीन कौर ने दूसरा और कोमल ने तीसरा स्थान हासिल किया

गढ़शंकर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड कोर्स के चौथे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा। पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित परिणाम में छात्राओं ने अच्छे अंक हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि बीए-बीएड चौथे सेमेस्टर में हरजोत ने 86 प्रतिशत अंक लेकर कक्षा में पहला स्थान हासिल किया। बबलीन कौर ने 84.9 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और कोमल ने 84.5 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने शानदार परिणाम के लिए विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और कॉलेज स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा में जली मिली MBBS डॉक्टर -राजस्थान से एग्जाम देने गई थी दिल्ली : अस्पताल में भर्ती कराने आए युवक के रूम से मिला पेट्रोल

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के गांव अनंतपुरा निवासी युवा डॉ. भावना यादव की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. भावना हरियाणा के हिसार में जलने से बुरी तरह झुलस गई थीं। इलाज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

सुखबीर सिंह बादल पर हमले के आरोपी के घर और कार्यालय की महाराष्ट्र एटीएस ने ली तलाशी :

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की जांच अब महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते यानी एटीएस तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र एटीएस और पुणे पुलिस...
article-image
पंजाब

डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री को केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने किया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किए जाने पर राजस्थान सरकार के संसदीय एवं विधि केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने...
article-image
पंजाब

अमेरिकी गैंगस्टर’ का पंजाब कनेक्शन : राजा हरुवाल के 3 गुर्गे गिरफ्तार, 2 पिस्तौल व15 कारतूस बरामद

अमृतसर। स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल टीम और सीआइ (पठानकोट) की टीम ने ग्लाक पिस्तौल सहित तीन आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से दो पिस्तौल और पंद्रह कारतूस बरामद कर...
Translate »
error: Content is protected !!