बीबीएमबी टाउनशिप में रात की गश्त बढ़ेगी, सुरक्षा दल को निर्देश

by

राकेश शर्मा।  तलवाड़ा, 28 अक्टूबर। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की तलवाड़ा टाउनशिप में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। बीबीएमबी के मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता ने सुरक्षा दल को विशेष रूप से रात के समय अधिक सतर्कता बरतने और नियमित गश्त करने के निर्देश दिए हैं।

राकेश गुप्ता ने बताया कि टाउनशिप में चोरी की संभावित घटनाओं को रोकने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इसके लिए स्थानीय पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है।

उन्होंने कहा कि बीबीएमबी का सुरक्षा दल पहले से ही टाउनशिप में रात के समय गश्त करता है। स्थानीय पुलिस भी क्षेत्र में नियमित रूप से निगरानी रखती है। सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि टाउनशिप में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

दिनदिहाड़े गढ़शंकर शहर के वीच तेजधार हथियारों से लैस हमलावर गुरप्रीत सिंह के घर में घुसे और निर्मम तरीके से आधा दर्जन जगह से काटा, गुरप्रीत की अस्पताल में मौत

गढ़शंकर ( होशियारपचर) रंजिश के चलते गढ़शंकर के बार्ड बारह में दिनदिहाड़े सुवह नौ वजे तेजधार हथियारों से लैस आधा दर्जन युवक दर्जन महिंद्र कौर के घर में घुसे और महिंद्र कौर के बेटे...
Translate »
error: Content is protected !!