सीएम सुक्खू बोले- मुझे शुगर नहीं : सीएम की शुगर रिपोर्ट 177 आने पर खुली पुरानी मशीनों की पोल, अब बदलेंगे 15 साल पुराने उपकरण

by

10 से 15 साल पुरानी एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनें बदलने के निर्देश; मेडिकल कॉलेजों में 30 करोड़ तक की लागत से बनेंगी ऑटोमेशन लैब

एएम नाथ।  शिमला, 28 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सरकारी अस्पतालों में पुरानी जांच मशीनों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए इन्हें बदलने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि एक सरकारी अस्पताल में नियमित जांच के दौरान पुरानी मशीन ने उनकी ब्लड शुगर रिपोर्ट 177 दिखाई, जबकि उन्हें पहले कभी शुगर की बीमारी नहीं रही। संबंधित चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अब उस मशीन को बदल दिया गया है।

मुख्यमंत्री बुधवार को राज्य सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधीक्षक शामिल हुए।

गलत रिपोर्ट से मरीजों को परेशानी, अधिकारी बताएं वास्तविक स्थिति

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि क्षेत्रीय अस्पतालों में जांच मशीनों की ऐसी स्थिति है तो स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वास्थ्य संस्थानों की वास्तविक समस्याएं खुलकर सामने रखें, ताकि उनका समय पर समाधान किया जा सके।

उन्होंने कहा कि गलत जांच रिपोर्ट से मरीजों को मानसिक तनाव के साथ आर्थिक और शारीरिक परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

10 से 15 साल पुरानी मशीनें बदलने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल कॉलेजों और क्षेत्रीय अस्पतालों में लगी 10 से 15 साल पुरानी एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों की सूची तैयार करने को कहा। उन्होंने ऐसी मशीनों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को विश्वसनीय जांच सुविधाएं मिल सकें।

पांच मेडिकल कॉलेजों में बनेंगी अत्याधुनिक लैब

सुक्खू ने बताया कि जांच में तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में 28 से 30 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक ऑटोमेशन लैब स्थापित की जाएंगी। पहले चरण में आईजीएमसी शिमला, टांडा मेडिकल कॉलेज, चंबा, हमीरपुर और नेरचौक में यह सुविधा शुरू करने की योजना है।

826 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर

स्वास्थ्य सेवाओं में स्टाफ की कमी दूर करने के लिए मंत्रिमंडल ने 300 चिकित्सा अधिकारियों, 250 एमटीएस, 200 स्टाफ नर्स और 76 ऑपरेशन थियेटर सहायकों के पद मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री ने इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर दिया।

उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस विद्यार्थियों को 60-60 के छोटे बैच में पढ़ाने के निर्देश भी दिए। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को चिकित्सा क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए अधिकारियों को जवाबदेही के साथ काम करना होगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू मनमर्जी से चला रहे सरकार, जनता की भावनाओं की नहीं चिंता : जयराम ठाकुर

भाजपा के गुट गिनते रहे सुक्खू, कांग्रेस के गुट कुर्सी खिसकाते रहे सरकार बचाने के लिए दिल्ली दौड़ रहे मंत्री और मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर एएम नाथ। हमीरपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्द्रा बैंक सोलन में करोड़ों के घोटाले के आरोप, ऑडिट रिपोर्ट में हेरफेर का दावा

₹68 करोड़ की लिक्विड संपत्तियां छिपाने और सब्सिडी हड़पने के आरोप, बैंक प्रबंधन कटघरे में अधिवक्ता मुकेश शर्मा की शिकायत से मचा हड़कंप, उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज एएम नाथ। सोलन : सोलन...
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी लहसुन ने लौटाई किसानों के चेहरों की रौनकः कंवर

ऊना – ऊंची पर्वत श्रंखलाओं के बीच छोटी-छोटी उपजाऊ जमीन के काशतकार किसानों के लिए पहाड़ी लहसुन खुशहाली और आशा की एक नई किरण लेकर आया है और हिमाचल प्रदेश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 से 11 नवम्बर तक अंबाला में आयोजित होगी अग्निवीर (महिला) सेना भर्ती

महिला सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 सितंबर तक ऊना: 10 अगस्त: अग्निपथ योजना के तहत महिला सेना भर्ती 7 से 11 नवम्बर तक अंबाला कैंट (हरियाणा) में आयोजित होगी। यह जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!