सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को प्रदेश सरकार ने दी मंजूरी

by
एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि सरकार ने दूसरे चरण में सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत अलग-अलग श्रेणियों के 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय का उद्देश्य शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करना, विषय-विशेष के शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा सीबीएसई पाठ्यक्रम अपनाने वाले सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल अंग्रेजी एवं गणित शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी उप-योजना के तहत 600 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें अंग्रेजी के 240 शिक्षक और गणित के 360 शिक्षक शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में निश्चित मानदेय व एकमुश्त समेकित राशि के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी योजना के तहत 2,500 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें हिंदी के 240 शिक्षक, राजनीति विज्ञान के 199 शिक्षक, इतिहास के 199 शिक्षक, अर्थशास्त्र के 202 शिक्षक, भौतिक विज्ञान के 120 शिक्षक, रसायन विज्ञान के 120 शिक्षक, जीव विज्ञान के 240 शिक्षक, संस्कृत के 240 शिक्षक, कम्प्यूटर के 120 शिक्षक, संगीत के 120 शिक्षक, वाणिज्य के 240 शिक्षक, शारीरिक शिक्षा के 240 तथा ललित कला के 220 शिक्षक शामिल हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि इन शिक्षकों का चयन हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयनित शिक्षकों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह निश्चित मानदेय दिया जाएगा।
शिक्षण मानकों को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने अंग्रेजी और गणित शिक्षकों के पदों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य योग्यता बनाने का भी निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत बनाने और सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करना शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने और प्रदेशभर के विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक अवसरों का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शैक्षणिक अधोसंरचना, शिक्षण मानकों और विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों में सुधार लाने के लिए आवश्यक सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राजकीय स्कूलों को सशक्त बनाने तथा विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के दृष्टिगत सक्षम बनने के लिए निरंतर प्रगतिशील कदम उठाती रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धौलाकुंआ और पावंटा की मंडियों में अब तक कुल 3255 मीट्रिक टन धान किसानों से खरीदा – राजेश्वर गोयल

हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति के प्रबंधक निदेशक ने धान खरीद केन्द्र धौलाकुंआ और पांवटा साहिब का दौरा किया नाहन, 28 अक्तूबर। हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबन्ध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि...
हिमाचल प्रदेश

बड़सर थाने के आवासीय भवन की नीलामी 2 नवंबर को : बड़सर थाने के आवासीय भवन की नीलामी 2 नवंबर को

हमीरपुर 12 अक्तूबर। पुलिस थाना बड़सर के परिसर में जर्जर और असुरक्षित घोषित किए गए आवासीय भवन को गिराने के लिए नीलामी प्रक्रिया 2 नवंबर को दोपहर 12 बजे थाना परिसर में पूर्ण की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई के कट्टर दुश्मन गैंगस्‍टर कौशल चौधरी की पत्‍नी मनीषा चौधरी गिरफ्तार : रंगदारी और फायरिंग के मामलों में गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने जेल में बंद कुख्‍यात गैंगस्टर कौशल चौधरी की पत्नी को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी गुरुग्राम से हुई है। कौशल चौधरी की पत्‍नी पर फोन कर लोगों से रंगदारी मांगले का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने तेज रफ्तार कार को घेर चार युवकों को किया ग्रिफ्तार : इटालियान मेड पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और वीस गांम हेरोईन की बरामद

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने बीरमपुर रोड़ पर एक तेज रफतार कार को घेर कर उसमें से चार युवकों को पकड़ा और उनके पास से एक इटालियान मेड पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और वीस...
Translate »
error: Content is protected !!